Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The body of a young man was found hanging, his family said he was murdered.

Kangra News: युवक का फंदे से लटका मिला शव, परिजन बोले-हत्या की गई

Sun, 10 May 2026 08:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 10 May 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found hanging, his family said he was murdered.
पालमपुर थाने के बाहर गुस्साए लोगों को शांत करते हुए पुलिस। जागरूक पाठक
पालमपुर (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना के अंतर्गत लाहला (नगरी) में एक 29 वर्षीय युवक का शव किराए के कमरे में फंदे से लटका हुआ बरामद हुआ है। मृतक की पहचान शुभम के रूप में हुई है। इस घटना के बाद परिजनों ने शुभम की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है, जिससे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। शनिवार को बड़ी संख्या में गुस्साए परिजनों ने पालमपुर थाने के बाहर एकत्रित होकर इंसाफ की गुहार लगाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुभम शुक्रवार सुबह अपने परिजनों से मिलने रामचौक आया था। इसके बाद वह लाहला स्थित अपने किराए के कमरे में चला गया। दोपहर बाद उसका शव फंदे से लटका मिला। शुभम जागरण में ढोल बजाने का काम करता था और अपने परिवार के साथ लाहला में ही रहता था। परिजनों, विशेषकर शुभम की मां का आरोप है कि उसके बेटे की हत्या की गई है।
विज्ञापन

मामले को प्रेम प्रसंग और पारिवारिक रंजिश से जोड़कर भी देखा जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक शुभम के घर पर किसी व्यक्ति का आना-जाना उसे पसंद नहीं था, जिससे वह पिछले कुछ समय से परेशान चल रहा था। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर एक व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने फिलहाल मामला आत्महत्या के तहत दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

पालमपुर थाने के बाहर गुस्साए लोगों को शांत करते हुए पुलिस। जागरूक पाठक

पालमपुर थाने के बाहर गुस्साए लोगों को शांत करते हुए पुलिस। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed