{"_id":"661bee82066b9c76cc0f8649","slug":"the-boat-did-not-overturn-or-become-unbalanced-in-beas-during-the-fair-sdm-kangra-news-c-95-1-ssml1020-131638-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले के दौरान ब्यास में नाव पलटी नहीं असंतुलित हुई : एसडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले के दौरान ब्यास में नाव पलटी नहीं असंतुलित हुई : एसडीएम
विज्ञापन
प्रशासन ने थाना प्रभारी को सौंपा मामला, जांच के लिए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
रक्कड़ (कांगड़ा)। कालेश्वर महादेव तीन दिवसीय राज्यस्तरीय बैसाखी मेले के दौरान ब्यास में नाव पलटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही मेला प्रशासन सामने आ गया है । अगर समय रहते पुलिस प्रशासन गंभीर होता तो यह हादसा न होता। गनीमत रही कि नाव ब्यास के बीच में नहीं थी, नहीं तो पानी के तेज बहाव से कोई अनहोनी घटना घट सकती थी। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मेला अध्यक्ष एवम एसडीएम देहरा शिल्पी बेक्टा ने जांच बिठा दी है। जबकि उपरोक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने पुलिस थाना रक्कड प्रभारी गुरदेव सिंह को दिशा निर्देश जारी किए हैं ।
एसडीएम शिल्पी बेक्टा ने कहा कि मेले मे ब्यास नदी पर कोई अनहोनी न हो, इसके लिए रक्कड पुलिस व विशेष तौर पर गोताखोर टीम तैनात कर रखी थी। उन्होंने कहा कि यहां नाव नही पलटी थी, बल्कि नाव मे बैठे एक व्यक्ति की ओर से सैल्फी लेते वक्त वहां नाव अनियंत्रित हो गई थी। सोशल मीडिया पर इसे गलत ढंग से पेश किया गया है ।
उधर थाना प्रभारी रक्कड़ गुरदेव सिंह ने कहा कि हमारी पुलिस व एसडीआरएफ टीम भी उस वक्त मौके पर थी और इस दौरान वहां नाव पलटी नही थी बल्कि नाव पर बैठे एक व्यक्ति की ओर सैल्फी लेते समय नदी किनारे अनियंत्रित हुई थी। फिर भी मेला प्रशासन की ओर से सौंपने के बाद इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --