फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The administration is strict on hoarding of gas cylinders and will inspect commercial establishments.

Kangra News: गैस सिलिंडरों की जमाखोरी पर प्रशासन सख्त, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का करवाएगा निरीक्षण

Thu, 12 Mar 2026 11:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
The administration is strict on hoarding of gas cylinders and will inspect commercial establishments.
धर्मशाला के चीलगाड़ी में गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर लेने आए लोग  सिलेंडर न मिलने पर एजेंसी
धर्मशाला। यदि कोई गैस एजेंसी या व्यावसायिक प्रतिष्ठान गैस सिलिंडरों की जमाखोरी या मुनाफाखोरी करता हुआ पाया जाता है तो उनके विरुद्ध निहित प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने इस बारे में सभी खाद्य आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे सभी गैस एजेंसियों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों का नियमित रूप से निरीक्षण करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने बताया है कि जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति पूरी तरह से सुचारु है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। जिले में वर्तमान में 37 गैस एजेंसियां कार्य कर रही हैं और इन एजेंसियाें के पास 12 मार्च क 11,551 घरेलू गैस सिलिंडर और 3,399 व्यावसायिक सिलिंडर का स्टाॅक उपलब्ध है।
विज्ञापन

जिन उपभोक्तओं द्वारा सिलिंडर की पहले बुकिंग करवाई गई है, उन उपभोक्ताओं को पहले गैस सिलिंडर दिया जाएगा। जब तक की गैस की सप्लाई सुचारु रूप से नियमित नहीं हो जाती है तब तक उपभोक्ताओं को पहली बुकिंग के 25 दिन के बाद ही दूसरा गैस सिलिंडर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गैस की किल्लत पर कारोबारी भेजें केरोसिन की मांग
इसके अतिरिक्त यदि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान में होटल, ढाबा और मंदिरों के लंगरों इत्यादि में व्यावसायिक गैस की कमी हो तो वे मिट्टी का तेल (केरोसिन) की मांग कर सकते हैं और अपनी मांग को संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले को या जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले कांगड़ा स्थित धर्मशाला की ईमेल आईडी dfsckangra@gmail.com पर मांग कर सकते हैं। जिले कांगड़ा में घरेलू गैस की आपूर्ति सभी बॉटलिंग प्लांट नियमित रूप से प्राप्त हो रही है।

धर्मशाला के चीलगाड़ी में गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर लेने आए लोग  सिलेंडर न मिलने पर एजेंसी

धर्मशाला के चीलगाड़ी में गैस एजेंसी के गोदाम में सिलेंडर लेने आए लोग  सिलेंडर न मिलने पर एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed