{"_id":"67ec403a40f53688ac0d3099","slug":"the-accused-of-theft-was-caught-after-people-warned-him-kangra-news-c-399-1-sml1046-283600-2025-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: लोगों की चेतावनी के बाद पकड़ा चोरी का आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: लोगों की चेतावनी के बाद पकड़ा चोरी का आरोपी
Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
लंबागांव (कांगड़ा)। लंबागांव के हारसी क्षेत्र में 30 मार्च की रात्रि को पांच मंदिरों में हुई चोरियों के मामले में लोगों की चेतावनी के कुछ घंटों के बाद ही पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इससे पहले संयुक्त विकास जनकल्याण समिति की अगुवाई में हारसी, काथला, संघोल और धनीरी पंचायतों के बाशिंदों ने एसडीएम संजीव ठाकुर को ज्ञापन देकर कहा कि क्षेत्र में लगातार हो रही चोरियों से लोग परेशान हो गए हैं।
अगर पुलिस ने आरोपियों को दो दिन में नहीं पकड़ा तो वे धरना-प्रदर्शन करेंगे। लोगों ने थाना प्रभारी लंबागांव को भी ज्ञापन दिया था। इसके कुछ समय बाद ही लंबागांव पुलिस ने सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर एक व्यक्ति को अपनी हिरासत में लिया है। पूछताछ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी को जयसिंहपुर न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले की पुष्टि डीएसपी बैजनाथ अनिल शर्मा ने की है।