फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   The accused of killing a person in Chintpurni turned out to be Corona positive

चिंतपूर्णी बस स्टैंड में सो रहे व्यक्ति की हत्या का आरोपी निकला कोरोना पाजिटिव

Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
The accused of killing a person in Chintpurni turned out to be Corona positive
देहरागोपीपुर (कांगड़ा)। थाना देहरा के तहत चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर मार कर हत्या करने का आरोपी व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाए जाने से पुलिस कर्मचारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार सो रहे व्यक्ति पर पत्थर मारने के आरोपी व्यक्ति को पुलिस टीम मेडिकल कराने के लिए सिविल अस्पताल देहरा लेकर गई थी।
विज्ञापन

मेडिकल के दौरान जब उसका कोरोना टेस्ट किया गया तो वह पॉजिटिव पाया गया। इससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस टीम ने कोरोना नियमों का पालन करते हुए व्यक्ति को गिरफ्तार किया था। हत्या के आरोपी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद पुलिस प्रशासन ने संबंधित पुलिसकर्मियों क भी कोरोना टेस्ट करवाए। टेस्ट में सभी पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस पर पुलिसप्रशासन और संबंधित पुलिस कर्मियों ने राहत की सांस ली। डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि चिंतपूर्णी बस स्टैंड पर सो रहे व्यक्ति की पत्थर मारकर हत्या करने का आरोपी कोरोना पाजिटिव पाया गया है। उसके बाद पुलिस कर्मियों के भी कोरोना टेस्ट करवाए गए हैं। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि आरोपी विजय को कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से कोर्ट ने आरोपी को ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिसकर्मी किसी भी मामले की जांच के दौरान कोरोना नियमों का पालन करते हैं और हत्या आरोपी को भी पकड़ने के दौरान पुलिस ने कोरोना नियमों का पालन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed