फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Thaula Basti-Bhoi road will be built with Rs 5.77 crore: Pathania

5.77 करोड़ से बनेगी थौला बस्ती-भोई सड़क : पठानिया

Fri, 13 Sep 2024 02:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Fri, 13 Sep 2024 02:43 AM IST
विज्ञापन
Thaula Basti-Bhoi road will be built with Rs 5.77 crore: Pathania
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नाबार्ड के अंतर्गत थौला बस्ती से भोई सड़क का ​शिलान्यास करते हुए उपमु
धर्मशाला। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के नाबार्ड के अंतर्गत थौला बस्ती से भोई सड़क के निर्माण पर 5.77 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जाएगी। इससे अनसुई, थौला, भोई, कल्याड़ा, सवाला और बंडी गांव के लगभग तीन हजार लोग लाभान्वित होंगे। वीरवार को इसी सड़क के निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन के उपरांत उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कि इरे वर्ष पूर्व बरसात में गज खड्ड के पानी के कारण रजोल और इसके आसपास बहुत अधिक नुकसान हुआ था। इसकी रोकथाम हेतु लगभग छह करोड़ की धनराशि व्यय करके डंगे एवं अन्य कार्य किए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बंडी की अंबोटी कूहल पर डेढ़ करोड़ रुपये व्यय होंगे और पुली के निर्माण के लिए शीघ्र ही दो लाख की धनराशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। बनोई से कल्याड़ा सड़क पर बलिदानी विनोद कुमार की याद में गेट का निर्माण करवाया जाएगा। बंडी में सोलर लाइट और शमशानघाट के निर्माण के लिए भी समुचित धनराशि मुहैया करवाई जाएगी। भोई में खेल मैदान का निर्माण भी करवाया जाएगा। उन्होंने जलशक्ति विभाग को धमोल कूहल को शीघ्र ठीक करने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में दो अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। पठानिया ने चंबी में एटीसी शाहपुर के सौजन्य से इको क्लब रैत और वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधरोपण अभियान के अंतर्गत पीपल का पौधा लगाया।
विज्ञापन


इस अवसर पर साइंटिफिक अधिकारी एवं एटीसी शाहपुर की प्रभारी सुनंदा पठानिया ने बताया कि उपमुख्य सचेतक के दिशा-निर्देश पर आज शाहपुर के लगभग सभी वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के बच्चों ने स्कूल के नजदीक मंदिरों परिसरों में ज्यादातर पीपल के पौधों के साथ साथ अन्य पौधे भी लगाए। उपमुख्य सचेतक ने इको क्लब रैत स्कूल को 11,000 रुपये देने की घोषणा की। उपमुख्य सचेतक ने रैत स्थित अपने कार्यालय, भोई और बंडी में लोगों की समस्याओं को भी सुना। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद, ओएसडी आयुष डॉ सुनीत पठानिया, अधिशासी अभियंता विद्युत अमित शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा और वन रेंज अधिकारी सुमित शर्मा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी और अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed