Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TGTs recruited in 2008 should again be trapped in the salary issue: Union

फिर वेतन के पचड़े में फंसाएं 2008 में भर्ती हुए टीजीटी : संघ

Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 21 Jul 2024 03:34 AM IST
विज्ञापन
TGTs recruited in 2008 should again be trapped in the salary issue: Union
पालमपुर (कांगड़ा)। राजकीय अध्यापक संघ ने कहा कि नवंबर 2008 में भर्ती हुए टीजीटी के लिए विभाग स्थिति साफ करे। क्योंकि एक बार फिर उनका वेतन 10,300 और 10,830 के पचड़े में फंसा दिया है। वर्षों कोर्ट में केस लड़ने के बाद उन्हें नियुक्ति तिथि से नियमित करने के आदेश मिले। इसमें 2008 से वे सभी लाभ देने की बात हुई, जो लाभ 2008 में एक नियमित शिक्षक को मिलते थे। 6,000 से ज्यादा शिक्षक हैं, जिन्हें सालों से उलझा कर रखा गया है।
विज्ञापन

अध्यापक संघ के प्रबंधन सदस्य प्रवीण शर्मा, रिटायर शिक्षक इंद्रजीत, अशोक कुमार, शमा अवस्थी, नीलम कुमारी, पंकज शर्मा, नीलम चौहान, रीता कुमारी, देव राज, नवनीत कुमार, हेमराज और अन्य ने कहा कि वर्षों इंतजार करने के बाद इन अध्यापकों को हाईकोर्ट से न्याय मिला, लेकिन सैलरी निर्धारण में एक बार फिर 10,300, 10,830 का पेच डाल दिया गया। प्रदेश की सभी ट्रेजरी के कोषाधिकारी, आहरण एवं वितरण अधिकारी असमंजस की स्थिति में हैं कि सैलरी निर्धारण 10,300 पर करें या फिर 10,830 पर करें। उन्होंने कहा कि कुछ ट्रेजरी में सैलरी निर्धारण 10830 पर किया जा रहा है तो कहीं 10,300 पर है। 2006 का स्केल जब रिवाइज हुआ था तो उस समय जो टीजीटी 5480 के पे स्केल पर कार्यरत थे। उन्हें 10,830 के पे स्केल पर फिकस किया गया था। अब जब कोर्ट आदेशों के अनुसार सैलरी निर्धारण 2008 से हो रहा है तो इन्हें 10,830 पर ही फिक्स करना चाहिए न कि 10,300 पर। विभाग इस पर स्थिति के माध्यम से साफ करें, ताकि पूरे प्रदेश में 2008 के शिक्षक जो बैचवाइज भर्ती हुए थे और 2008 से उन्हें नियमित माना गया है। उन्हें एक जैसी सैलरी मिल सके और किसी प्रकार का विरोधाभास न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed