{"_id":"65ecd279000cf20afe064af9","slug":"test-match-provided-lifeline-for-business-kangra-news-c-95-1-ssml1022-128105-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: कारोबार के लिए संजीवनी दे गया टेस्ट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: कारोबार के लिए संजीवनी दे गया टेस्ट मैच
विज्ञापन
धर्मशाला। एचपीसीए स्टेडियम धर्मशाला में शनिवार को भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच के तीसरे दिन और वीकेंड के चलते होटल कारोबार को काफी राहत मिली। शनिवार देर शाम तक पर्यटन नगरी धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल 80 फीसदी तक बुक हो चुके थे। साथ ही धर्मशाला में विदेशी पर्यटकों के आने से अब होटल कारोबार का पटरी पर लौटने को दौर शुरू हो गया है। पर्यटन कारोबार के लिए यह सप्ताह काफी सुखद रहा।
मैच के चलते ही पहले दिन वीरवार को धर्मशाला के निजी होटल 75 और मैक्लोडगंज के होटल 50 फीसदी बुक रहे। शुक्रवार को दूसरे दिन भी होटल बुकिंग इतनी ही रही। हालांकि शनिवार को वीकेंड की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में और अधिक इजाफा हुआ। जबकि पर्यटन निगम के होटलों में भी मैच के अधिकारियों और क्रिकेट प्रेमियों के चलते अच्छी बुकिंग रही। साथ ही अब मौसम खुलने से और निचले राज्यों में परीक्षाओं का दौर लगभग खत्म ही होने से पर्यटन सीजन की एक शुरुआत जरूर हो चुकी है।
मैच और वीकेंड को लेकर धर्मशाला और मैक्लोडगंज के होटल 80 फीसदी तक बुक रहे। साथ ही विदेशी पर्यटकों की आवाजाही भी अब शुरू हो चुकी है। ऐसा आभास हो रहा है कि पर्यटन सीजन की शुरुआत हो चुकी है।
विज्ञापन
- राहुल धीमान, अध्यक्ष होटल एंड रेस्तरां एसोसिएशन स्मार्ट सिटी धर्मशाला