{"_id":"6a9087ed1683513ab60a2efa","slug":"tenant-verification-mandatory-in-jwalamukhi-kangra-news-c-95-1-kng1047-252515-2026-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: ज्वालामुखी में किरायेदारों की वेरिफिकेशन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: ज्वालामुखी में किरायेदारों की वेरिफिकेशन अनिवार्य
Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। नगर परिषद ज्वालामुखी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी मकान मालिकों, दुकानदारों और प्रतिष्ठानों के संचालकों से अपने यहां रहने या काम करने वाले किरायेदारों और बाहरी व्यक्तियों की पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य रूप से करवाने की अपील की है। नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी अक्षित गुप्ता के अनुसार क्षेत्र में चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं को देखते हुए बाहर से आने वाले व्यक्तियों का उचित सत्यापन और रिकॉर्ड रखना बेहद जरूरी है। इससे शहर की सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के साथ-साथ किसी अप्रिय घटना की स्थिति में संबंधित व्यक्ति की पहचान करने में पुलिस और प्रशासन को सहायता मिलेगी। संवाद
विज्ञापन