फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tehsil office work halted due to strike of Patwaris, people upset

Kangra News: पटवारियों की हड़ताल से तहसील कार्यालय के काम ठप, लोग परेशान

Tue, 04 Mar 2025 12:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Mar 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
Tehsil office work halted due to strike of Patwaris, people upset
परागपुर (कांगड़ा)। पटवारियों की हड़ताल के कारण तहसील कार्यालय के कार्य पूरी तरह से ठप हो गए हैं। पहले दो दिन पटवारियों ने हड़ताल की, उसके बाद वे तहसील कार्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं, लेकिन कार्य नहीं कर रहे हैं। इसके चलते लोगों के राजस्व संबंधी कार्य, जिनमें भूमि की खरीद-फरोख्त मुख्य है, बंद हो गए हैं।
विज्ञापन


तहसील कार्यालय से जारी होने वाले प्रमाण पत्र भी नहीं बन रहे हैं, जिससे युवाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में राजीव, संजय, कुलदीप, सुभाष, जितेंद्र, अजय, रमेश, सतीश, नरेश, कपिल और सुशील आदि ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा है कि पटवारियों की हड़ताल से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और उनके कार्य बंद हो गए हैं। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी से आग्रह किया है कि वे इस समस्या का समाधान शीघ्र कर लोगों को राहत प्रदान करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed