फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teachers of 22 schools in Kangra adopted the dress code

Kangra News: कांगड़ा के 22 स्कूलों के अध्यापकों ने अपनाया ड्रेस कोड

Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 12 May 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Teachers of 22 schools in Kangra adopted the dress code
रैहन स्कूल के ​शिक्षक ड्रेस कोड में। स्रोत : विभाग
धर्मशाला। जिला कांगड़ा के सीनियर सेकेंडरी और उच्च माध्यमिक स्कूलों के शिक्षक सप्ताह में दो दिन वर्दी में नजर आ रहे हैं। जिले के कई स्कूलों ने स्वेच्छा से ड्रेस कोड को अपनाया है और अपने स्तर पर ही ड्रेस का रंग चुना है। महिला शिक्षकों ने साड़ी पहननी है या सूट और पुरुष शिक्षकों ने शर्ट पहननी है या टी-शर्ट, इसका चयन भी स्कूलों ने अपने स्तर पर ही किया है। जिला उपनिदेशक के पास अब तक 22 स्कूलों से स्वेच्छा से ड्रेस कोड अपनाने को लेकर सूचना आ चुकी है, जबकि अन्य स्कूलों से भी ड्रेस कोड अपनाए जाने की सूचनाएं हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार प्रदेश के स्कूलों के अध्यापकों से विभाग ने स्वेच्छा से स्कूल ड्रेस कोड अपनाने को कहा था। इसी कड़ी में जिला कांगड़ा 22 के करीब स्कूलों में अभी तक ड्रेस कोड अपनाया है। जिले के कई स्कूलों में महिला शिक्षकों ने जहां मैरून रंग की सलवार कमीज और पुरुषों ने काली पेंट के साथ आसमानी रंग की कमीज को अपने ड्रेस में शामिल किया है, कुछ स्कूलों में पीले सूट के साथ सफेद सलवार, कुछ में नीले रंग की साड़ी तो कहीं पर हरे, नीले और पीले रंग को महिला शिक्षकों न ड्रेस कोड के रूप में अपनाया है। वहीं, पुरुष शिक्षक अधिकतर स्कूलों में काली पेंट के साथ सफेद और नीले रंग की कमीज को पहन रहे हैं। हर स्कूल ने अपने हिसाब से रंग और दिन को चुना है, जिस दिन वे इस ड्रेस कोड में नजर आएंगे।
विज्ञापन



अभी तक इन स्कूलों ने अपनाया है ड्रेस कोड

जिला कांगड़ा में अभी तक ड्रेस कोड अपनाने वाले स्कूलों में जीएसएसएस अमनी, जीएसएसएस पीरी, पीएमश्री जीएमएसएसएस गंगथ, जीएसएसएस बहीण, जीएसएसएस सलेटी, जीएसएसएस बसंतपुर, जीएसएसएस हटवास, जीएसएसएस सिल्ह, जीएसएसएस नंदरूल, जीजीएसएसएस रेहन, जीएसएसएस त्रिलोकपुर, जीएसएसएस बारी कलां, जीएसएसएस भोदा और जीएसएसएस नलसूहा शामिल हैं। इसके अलावा जीजीएचएस हरिपुर, जीएसएच बोहन भाटी, जीएसएच रोहाड़ा, जीएसएच योल कैंट, जीएसएच जोगीपुर, जीएसएच हडेल, जीएसएच चामुक्खा और जीएसएच फकलोह शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






जिला कांगड़ा में अभी तक 22 सीनियर सेकेंडरी और उच्च विद्यालयों ने स्वेच्छा से ड्रेस कोड को अपनाया है। जिले के अन्य स्कूलों से भी ड्रेस कोड अपनाने की सूचनाएं हैं, जिसकी जानकारी डिप्टी डायरेक्टर कार्यालय तक पहुंच रही है। अध्यापकों ने यह ड्रेस कोड अपनी स्वेच्छा से चुना है, जिसमें उन्होंने अपने स्तर पर ही ड्रेस के रंग का चयन किया है।

- विकास महाजन, डिप्टी डायरेक्टर, हायर एजुकेशन, कांगड़ा

रैहन स्कूल के शिक्षक ड्रेस कोड में। स्रोत : विभाग

रैहन स्कूल के शिक्षक ड्रेस कोड में। स्रोत : विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed