फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Teacher who indulged in obscene acts with children sent on two days police remand

Kangra News: बच्चों से अश्लील हरकतें करने वाला शिक्षक दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा

Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2024 07:33 PM IST
विज्ञापन
Teacher who indulged in obscene acts with children sent on two days police remand
अभिभावकों की चाइल्ड हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद किया था गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। स्कूली बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करने के आरोपी शिक्षक को रविवार को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है। एसएचओ गगल थाना उद्यम सिंह ने बताया कि शनिवार को शिक्षा खंड धर्मशाला के तहत आते एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को बच्चों से अश्लील हरकतें करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

यह गिरफ्तारी स्कूली बच्चों के अभिभावकों की ओर से चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर पर की गई शिकायत के बाद हुई थी। उल्लेखनीय है कि पुलिस थाना गगल के तहत आते एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के अध्यापक की शनिवार को शिकायत बच्चों के अभिभावकों ने चाइल्ड लाइन हेल्पलाइन नंबर पर की थी। इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया था कि संबंधित शिक्षक उनके बच्चों के साथ अश्लील हरकतें करता था। इसकी शिकायत संबंधित स्कूल के बच्चों ने अपने अभिभावकों से की थी। शनिवार सुबह की गई इस शिकायत के बाद चाइल्ड लाइन एनजीओ हरकत में आई और गगल पुलिस के साथ मौके पर पहुंची थी। इसके बाद आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed