फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB will end only if the concepts of discrimination end: Dr. Guleri

भेदभाव की अवधारणाएं खत्म होंगी तो ही टीबी का खात्मा : डॉ. गुलेरी

Sat, 15 Jun 2024 04:02 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:02 AM IST
विज्ञापन
TB will end only if the concepts of discrimination end: Dr. Guleri
धर्मशाला। टीबी रोग का खात्मा तभी होगा जब समाज में कलंक और भेदभाव की अवधारणाएं खत्म होंगी। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने कही। वह टीबी मुक्त हिमाचल अभियान के तहत शुक्रवार को एक कार्यशाला में बोल रहे थे। उन्होंने जोनल अस्पताल धर्मशाला के सभागार में कहा कि क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी की आवश्यकता है। वर्ष 2025 तक देश से क्षय रोग उन्मूलन का लक्ष्य रखा गया है। इसकी प्राप्ति के लिए समाज के हर एक वर्ग को मिलकर कार्य करना होगा। टीवी मुक्त अभियान जिसमें प्रचार और प्रसार की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन

इस जन जागरण अभियान का उद्देश्य लोगों में टीवी रोग के प्रति गलत अवधारणाओं भ्रांतियां को खत्म करना है। आज के इस उन्नत समाज में भी इतनी भ्रांतियां और गलतफहमियां फैली हुई हैं। समाज को इन भ्रांतियां को मुक्त करने की आवश्यकता है। टीबी फैलने के बारे में बुनियादी तथ्यों की जानकारी नहीं होने के कारण, कलंकित मानसिकता और भेदभाव को ईंधन मिल रहा है। टीबी मुक्त पंचायत अभियान के अंतर्गत जिला कांगड़ा की 814 पंचायतों में से 165 ग्राम पंचायत टीबी फ्री ग्राम पंचायत में निर्धारित मानकों की वेरिफिकेशन के बाद टीबी मुक्त पाई गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. राजेश सूद जिला क्षय रोग अधिकारी ने चर्चा में हिस्सा लेते हुए कहा कि 2025 तक भारत को टीबी मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश टीबी मुक्त भारत अभियान में अग्रिम भूमिका निभा रहा है। बैठक में जिला कांगड़ा के विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए सीआरपी, वीपीआरपी, एलएसईओ, जिला क्षय रोग केंद्र से विशाल शर्मा, संजीव कुमार, अमित कुमार, पिंकी थापा और पूजा मेहरा ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed