फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB screening camps will be set up at 35 places in the district.

Kangra News: जिले में 35 जगह लगाए जाएंगे टीबी जांच शिविर

Sat, 06 Dec 2025 01:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
TB screening camps will be set up at 35 places in the district.
धर्मशाला। जिले में टीबी उन्मूलन अभियान को अब और गति मिलेगी। स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर में रोजाना दो जगह टीबी जांच शिविर लगाने का शेड्यूल जारी कर दिया है। आठ से 31 दिसंबर तक 35 स्थानों पर शिविर लगाए जाएंगे। इनमें लोगों की छाती का एक्स रे किया जाएगा।
विज्ञापन

शिविरों का आयोजन टोंग लेन संस्था धर्मशाला और स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से किया जाएगा। विभाग के अनुसार टोंग लेन संस्था की ओर से आठ को स्वास्थ्य खंड शाहपुर के तहत कियारी, 9 को मनेई, 10 को मझेरना और 11 को डोहब में शिविर लगाया जाएगा। वहीं, स्वास्थ्य खंड नगरोटा बगवां के तहत 15 को मुहालकर, 17 को अंदराड़, 19 को खावा और 20 को कनेड़ में शिविर लगाकर लोगों की छाती के एक्सरे किए जाएंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की ओर से 9 दिसंबर को मोहटली और सूरजपुर, 10 को बकरवां और बरोटा, 11 को लाहड़ू स्कूल और लाहड़ू पंचायत, 12 को गंदेड़ स्कूल और पंचायत, 15 को पठियार और कोठी बंदला, 16 को भवारना और रमेहड़, 17 को कनफोर, जबकि 18 को पासू और शीला में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

19 को रसूह और रानीताल, 20 को आईटीआई नूरपुर, 22 को हरियां और लाहड़ू, 23 को नूरपुर कॉलेज, 24 को भनोट कॉलेज, 26 को आईटीआई सलियाना, 27 को दलीप नगर और खड़ानाल जबकि 29 दिसंबर को सकरी और बंडियां में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed