फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   TB champions will make people aware in 'Meri TB Ki Kahani' campaign

Kangra News: 'मेरी टीबी की कहानी' अभियान में लोगों को जागरूक करेंगे टीबी चैंपियन

Mon, 09 Dec 2024 08:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Mon, 09 Dec 2024 08:01 AM IST
विज्ञापन
TB champions will make people aware in 'Meri TB Ki Kahani' campaign
खास खबर
विज्ञापन

दो मिनट की वीडियो में टीबी के मरीज देंगे सही रहन-सहन की जानकारी, भ्रांतियां भी दूर करेंगे
स्वास्थ्य विभाग के सोशल मीडिया पेज पर होंगी पोस्ट, विजेताओं को करेंगे सम्मानित
सचिन चौधरी
धर्मशाला। मेरी टीबी की कहानी के तहत जिला कांगड़ा में टीबी मरीज या टीबी चैंपियन लोगों को इसके प्रति जागरूक करेंगे। दो मिनट की वीडियो में वे लोगों को बताएंगे कि कैसे टीबी की जांच करवानी है या कैसे इसकी रोकथाम करनी है। इसके अलावा वीडियो के माध्यम से समाज में फैली टीबी की भ्रांतियों को भी दूर किया जाएगा।
दो मिनट की इस वीडियो को स्वास्थ्य विभाग के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया जाएगा। पहले सबसे अच्छी वीडियो बनाने वालों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

वीडियो के माध्यम से टीबी चैंपियन अपनी कहानी बताएं और बताएं कि कैसे उन्होंने टीबी को हराया और अब स्वस्थ जीवन जी रहे हैं। वैसे तो समय पर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन आधुनिक युग के दौर में अधिकतर लोग फोन और सोशल मीडिया का इस्तेमाल ज्यादा कर रहे हैं। इससे टीबी के प्रति सोशल मीडिया पर जागरूकता फैलाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जिला कांगड़ा में वर्ष 2024 में 2770 मरीज टीबी से पीड़ित पाए गए हैं, जिसमें से 1575 मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें से 1218 मरीजों ने निक्षय मित्रों से सहायता लेने के लिए सहमति जताई है। मौजूदा समय में 1058 मरीजों को निक्षय मित्रों से सहायता दी जा रही है और 162 मरीजों की मदद से किए निक्षय मित्रों की जरूरत है। इसके लिए भी स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों के अपील की जा रही है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से सभी सरकारी विभागों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों को टीबी और एड्स के प्रति जागरूक करने के लिए कहा गया है। जैसे उद्योग विभाग की बात करें कि उन्हें कहा गया है कि वे श्रमिकों और प्रवासियों की समय-समय पर जांच करवाएं और उन्हें टीबी के प्रति जागरूक करें। इसके अलावा अन्य विभागों को भी इसी तरह से कार्य करने के लिए कहा गया है।

- मेरी टीबी की कहानी अभियान के तहत दो मिनट की वीडियो बनाकर टीबी मरीज और टीबी चैंपियन लोगों को जागरूक करेंगे। दो मिनट की वीडियो को स्वास्थ्य विभाग के सोशल मीडिया पेज पर पोस्ट किया जाएगा और अच्छे वीडियो बनाने वालों को सम्मानित भी किया जाएगा। - डॉ. राजेश सूद, जिला कार्यक्रम अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed