फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Target to vaccinate 95 thousand people in three days

तीन दिनों में कांगड़ा में 95 हजार पात्र लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्षय

Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 24 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Target to vaccinate 95 thousand people in three days
धर्मशाला में पत्रकार वार्ता करते हुए उपायुक्त डा. निपुण जिंदल। - फोटो : Kangra
धर्मशाला। अगर आपने अभी तक कोरोना वैक्सीन की एक भी डोज नहीं लगाई है तो तीन में जरूर लगवा लें। कोरोना को हराने में आप भी प्रशासन का सहयोग करें। जिला कांगड़ा में तीन दिन में हर पात्र व्यक्ति को वैक्सीन की कम से कम एक डोज लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 25 से 27 अगस्त तक कोविड वैक्सीनेशन के महाअभियान में जिले के बचे हुए करीब 95 हजार 18 वर्ष से अधिक आयु वाले लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग ने वैक्सीनेशन केंद्रों की संख्या को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

डीसी कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान डीसी डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि 25 अगस्त को 281, 26 अगस्त को 283 व 27 अगस्त को 264 टीकाकरण केंद्रों में टीका लगाया जाएगा। इस समय जिले में 92 प्रतिशत के करीब लोगों को पहली डोज दी जा चुकी है। वहीं 3,69,000 लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं। उपायुक्त ने बताया कि आने वाले 3 दिनों में हमारा प्रयास है कि 18 वर्ष से अधिक आयु का एक भी पात्र व्यक्ति ऐसा ना छूटे, जिसे कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज न मिली हो। उन्होंने कहा कि जिन नागरिकों ने अभी तक एक भी वैक्सीन की डोज नहीं ली है, वह इन तीन दिनों में नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। लोगों को भी डोज लेने के लिए जागरूक किया जा रहा है, इसके लिए पंचायत स्तर पर कोविड प्रबंधन टास्क फोर्स भी गठित की गई है। इसके लिए पंचायत प्रतिनिधि, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आदि की ड्यूटी लगाई जाएगी, जो अपने क्षेत्र व पंचायत में बच गए लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।
विज्ञापन

डीसी कांगड़ा ने कहा कि जिले में 12,13,000 लोगों को वैक्सीन दिए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अब तक 11,18,000 व्यक्तियों को प्रथम डोज दी जा चुकी है। कोविड से निपटने के लिए सरकार व प्रशासन कारगर कदम उठा रहा है, लेकिन इसमें आम जनमानस का सहयोग भी जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed