फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tanda's first batch of doctors refreshed old memories

Kangra News: टांडा के पहले बैच के डाॅक्टरों ने ताजा कीं पुरानी यादें

Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 04:14 AM IST
विज्ञापन
Tanda's first batch of doctors refreshed old memories
धर्मशाला। डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज के पहले बैच के छात्रों ने शनिवार को री-यूनियन कार्यक्रम के दौरान 25 वर्ष पूर्व अपने छात्र जीवन की यादों को ताजा किया। इस मौके पर देश ही नहीं, विदेशों में रह रहे बैच के पूर्व छात्र अपने पुराने मेडिकल कालेज पहुंचे और एक दूसरे के साथ हर वे पल साझा किए जो उन्होंने यहां गुजारे थे। इस मौके पर कई शिक्षक मौजूद रहे, जिनका उनके छात्रों ने सम्मान किया। शिक्षकों के साथ-साथ पूर्व छात्रों ने भी अपने खट्टे-मीठे अनुभव साझा किए। यही नहीं, उस दौरान बैच के छात्रों और शिक्षकों की ओर से काॅलेज की मान्यता को लेकर किए गए संघर्ष को भी फोटो प्रदर्शनी के जरिये याद किया गया। गौरतलब है कि काॅलेज के इस पाॅयनियर बैच ने काॅलेज की मान्यता को लेकर करीब डेढ़ साल तक एमसीआई के समक्ष लड़ाई लड़ी थी। इस मौके पर बैच के डाॅक्टरों की ओर से तैयार किया गया सोविनियर भी लांच किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि डॉ. सुमन यादव जबकि पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश सांख्यान ने बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर शिरकत की। इनके अलावा इस दौरान टीएमसी के एमएस डाॅ. अशोक वर्मा, डाॅ. सुरेश वर्मा, डाॅ. राजीव गोयल, डाॅ. अबरोल, डाॅ. संजीव चैधरी और डाॅ. प्रीति कपिला सहित अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed