फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Tanda Medical College does not have technical staff, how will heart operations be done

टांडा में टैक्निकल स्टाफ नहीं तो कैसे होंगे हार्ट के ऑपरेशन

Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
Tanda Medical College does not have technical staff, how will heart operations be done
धर्मशाला। एक तरफ प्रदेश सरकार सूबे में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के दावे कर रही है, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। प्रदेश के दूसरे बड़े टांडा मेडिकल कॉलेज पर कांगड़ा समेत चार जिलों के मरीज निर्भर रहते हैं, लेकिन यहां पर सुविधाओं की कमी के कारण मरीजों को आईजीएमसी शिमला या पीजीआई चंडीगढ़ के अलावा निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा रहा है।
विज्ञापन

इस समय टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी वार्ड में हार्ट के चार डॉक्टर मौजूद हैं, लेकिन वहां पर टेक्निकल स्टाफ न होने के कारण अस्पताल में दिल के मरीजों के ऑपरेशन तक नहीं हो पा रहे हैं। साथ ही वहां पर उपकरणों की कमी के कारण भी मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हार्ट अटैक या स्टंट डलवाने के लिए दिल के मरीजों को शिमला, चंडीगढ़ या निजी अस्पतालों में लाखों रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। साथ ही मरीजों की जान को भी जोखिम में डालना पड़ रहा है। प्रदेश के दूसरे बड़े मेडिकल कॉलेज में इस तरह की असुविधाएं चार जिलों के लाखों लोगों पर भारी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने इस समस्या के बारे में स्थानीय विधायक और प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है और जल्द टेक्निकल स्टाफ भरने की मांग की है। मगर अभी तक प्रदेश सरकार की ओर से इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया गया है। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। टेक्निकल स्टाफ न होने के कारण दिल के मरीजों के किसी भी प्रकार के ऑपरेशन नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-टांडा मेडिकल कॉलेज के सुपर स्पेशलिटी वार्ड में टेक्निकल स्टाफ को जल्द भरने के लिए प्रदेश सरकार को पत्र भेजा गया है। इस बारे में विधायक अरुण कुमार कूका को भी अवगत करवाया है। जैसे ही सरकार अस्पताल में इस स्टाफ के कर्मियों की तैनाती कर देगी तो उसके बाद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से चल पड़ेंगी। - डॉ मोहन, एमएस, टांडा मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed