{"_id":"69a5dbbabffd6ec219049a54","slug":"tableau-of-goddess-kali-was-taken-out-in-bhawarna-rumerhad-holi-festival-kangra-news-c-399-dsl1012-437082-2026-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: भवारना-रुमेरहड़ होली महोत्सव में निकाली काली माता की झांकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: भवारना-रुमेरहड़ होली महोत्सव में निकाली काली माता की झांकी
Tue, 03 Mar 2026 12:19 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
भवारना में होली मेले का समापन करते विधायक विपिन सिंह परमारस्त्रोत आयोजक
भवारना (कांगड़ा)। भवारना और रुमेरहड़ में होली महोत्सव हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दौरान काली माता की झांकी निकाली गई, जो आकर्षण का केंद्र रही। समापन समारोह में सुलह विधानसभा क्षेत्र के विधायक विपिन सिंह परमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर क्षेत्र और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति से कार्यक्रम भव्य और यादगार बन गया।
इस दौरान विपिन सिंह परमार ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं बल्कि प्रेम, सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे सांस्कृतिक आयोजन हमारी परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़ते हैं। उन्होंने आयोजन समितियों की सराहना करते हुए सीमित संसाधनों में सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों को बधाई दी। रुमेरहड़ होली कमेटी और भवारना के सुदर्शन आर्ट क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों के प्रयासों की उन्होंने खुले मंच से प्रशंसा की।
विधायक ने भवारना को सुलह क्षेत्र का प्रमुख कस्बा बताते हुए इसके समग्र विकास का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि आधारभूत सुविधाओं, व्यापारिक गतिविधियों और सांस्कृतिक ढांचे को और सशक्त किया जाएगा, ताकि विकास धरातल पर दिखाई दे।