{"_id":"67a6542093d9b968400bdd09","slug":"symptoms-of-tb-disease-in-75-out-of-434-prisoners-in-dharamshala-jail-kangra-news-c-95-1-kng1002-164600-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: धर्मशाला जेल में 434 में से 75 कैदियों में टीबी रोग के लक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: धर्मशाला जेल में 434 में से 75 कैदियों में टीबी रोग के लक्षण
Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
महाकाल के बही में टीबी जागरूकता शिविर में लोगों के एक्सरे करते हुए टीम। स्त्रोत- विभाग
धर्मशाला। धर्मशाला जेल में स्वास्थ्य विभाग की ओर से 3 से 7 फरवरी तक टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान करीब 434 कैदियों की टीबी जांच की गई। इसमें से 75 कैदियों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इन कैदियों का सीबी-नेट मशीन से टेस्ट होगा। साथ ही साईं होस्टल में 52 लोगों की जांच की गई।
स्वास्थ्य खंड महाकाल के हेल्थ वेलनेस सेंटर बही में शुक्रवार को टीबी जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान जोखिमपूर्ण आबादी वाले 97 लोगों की पोर्टेबल एक्स-रे मशीन से जांच की गई। इसमें से चार लोगों में टीबी के लक्षण पाए गए। अब इन चारों लोगों की आगामी टीबी जांच की जाएगी, जिसमें पुष्टि होगी कि उन्हें टीबी है या नहीं। उधर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि जिला कांगड़ा में अभी तक 16 हजार से अधिक लोगों की टीबी जांच की जा चुकी है। टीबी के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। लोगों के सहयोग से ही टीबी मुक्त भारत मिशन को सफल बनाया जा सकता है।