फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Surendra Mankotia accuses BJP MLA of corruption

Kangra News: सुरेंद्र मनकोटिया ने भाजपा विधायक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Sun, 13 Apr 2025 05:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Apr 2025 05:46 AM IST
विज्ञापन
Surendra Mankotia accuses BJP MLA of corruption
परागपुर (कांगड़ा)। कांग्रेस नेता सुरेंद्र मनकोटिया ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मुलाकात कर कांगड़ा के एक भाजपा विधायक और एक समाजसेवी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मनकोटिया ने मांग की है कि इन आरोपों की जांच स्वतंत्र एजेंसी या विधायकों की कमेटी से करवाई जाए।
विज्ञापन

शिकायत में विधायक पर पूर्व सरकार के कार्यकाल के दौरान गंभीर अनियमितताएं बरतने के आरोप लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व सरकार में उद्यमियों और व्यापारियों को अरबों-खरबों रुपये की सरकारी जमीन मात्र 1 रुपये प्रति वर्ग मीटर की दर पर आवंटित की, जिससे सरकारी खजाने को भारी नुकसान हुआ। इसके अलावा सात रुपये प्रति यूनिट की दर पर बिजली खरीदकर इसे उद्योगपतियों को तीन रुपये प्रति यूनिट की दर पर बेचने का भी आरोप है।
विज्ञापन

मनकोटिया ने दावा किया कि एक व्यक्ति ने अपने तथाकथित सेवादार की आड़ में हिम केयर कार्ड योजना का दुरुपयोग किया। इलाज के नाम पर करोड़ों रुपये के फर्जी बिल बनाकर हेराफेरी करने का आरोप है। मनकोटिया ने मुख्यमंत्री से अपील की कि सभी आरोपों की गहन और पारदर्शी जांच कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed