फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Supply stalled for three days, villagers forced to drink water from stepwells and waterfalls

Kangra News: तीन दिन से आपूर्ति ठप, ग्रामीण बावड़ी और झरने का पानी पीने के लिए मजबूर

Tue, 04 Nov 2025 06:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Nov 2025 06:49 AM IST
विज्ञापन
Supply stalled for three days, villagers forced to drink water from stepwells and waterfalls
लंबागांव (कांगड़ा)। विकास खंड लंबागांव की बंधाऊं, बरड़ाम और गंदड़ पंचायतों के कई गांवों में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति पूरी तरह से ठप है। नलों में पानी न आने से गंदड़, बंधाऊं, ओडरी, शांतल, कोटलू, मरेरा, रिड़कल आदि गांवों के ग्रामीण परेशान हैं। मजबूरी में लोग बावड़ियों और प्राकृतिक झरनों का पानी पीने को विवश हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों में विनीत भारती, सतीश कुमार, रक्षा देवी, नरेश, सुनील, अजय, हंसराज सहित अन्य लोगों ने बताया कि लगातार पानी न मिलने से पीने के साथ घरेलू कामकाज भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। यदि आपूर्ति जल्द बहाल न हुई तो जन-स्वास्थ्य संकट गहरा सकता है। ग्रामीणों ने कहा कि इन क्षेत्रों को बैरघट्टा स्थित अंदराणा बंधन उठाऊ पेयजल योजना से पानी मिलता है, लेकिन ट्रांसफार्मर की खराबी से योजना ठप है।
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता रमन शर्मा ने कहा कि ट्रांसफार्मर का केबल जल गया है। इसकी सूचना विद्युत बोर्ड के अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं, आलमपुर विद्युत उपमंडल के सहायक अभियंता विनीत का कहना है कि जला हुआ केबल जल शक्ति विभाग का है। नई केबल उपलब्ध करवाते हैं तो उसे जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed