{"_id":"66fb370048a00028b1041f37","slug":"sunil-rana-made-the-pandal-dance-with-pahari-gadiyali-songs-kangra-news-c-95-1-ssml1021-149248-2024-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: पहाड़ी-गदियाली गीतों से सुनील राणा ने नचाया पंडाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: पहाड़ी-गदियाली गीतों से सुनील राणा ने नचाया पंडाल
विज्ञापन
धर्मशाला। पुलिस मैदान धर्मशाला में आयोजित कांगड़ा वैली कार्निवल की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में सोमवार को लोक गायक सुनील राणा ने खूब रंगे भरे। इस दौरान उन्होंने पहाड़ी और गद्दियाली गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। इस दौरान उन्होंने इन बड़ियां जो तुड़का लाणा, ठंडी-ठंडी हवा चुल्दी, आ सामिया, कांछा चढ़ेया पुहाड़ा जो, जोते पयूरा हीणा और प्यारी भोटिलए... लोकगीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा पहाड़ी गायिका पूनम भारद्वाज ने डफली वाले, लाल तेरा साफा, रिमिझिमी बरखा और पांगी पक्की ठांगी जैसे गानों से समां बांधा।
वहीं, गायक कुमार साहिल ने हर किसी को नहीं मिलता, डायमंड दी झांजर और डॉलरां बांगु नी नाम साडा चलदा जैसे बेहतरीन हिंदी और पंजाबी गाने गाए। इसके अलावा हिमालयन रूट्स बैंड के कलाकारों ने बेहतरीन प्रस्तुति दी। बैंड के गायक लोकी वर्मा ने बांका मुल्क, कांची रे कांची, इस ग्राएं देया लंबरा और पिया रे पिया रे जैसे बेहतरीन गाने गाकर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा लोक गायक राजेश हैप्पी ने एकतारा बजदा वे, सतीश पुजारी ने डाडे दिए बेडिए, मोहित गर्ग ने रूणझुणुआ और अन्य पहाड़ी गायकों ने भी लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, क्रेजी हॉपर की ओर से दी गई प्रस्तुति ने दर्शकों को दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर कर दिया। उन्होंने हनुमान चालीसा पर बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी। तीसरी सांस्कृतिक संध्या में अशोक ठाकुर, अमन, नीलम चौधरी, एसआर हरवल, विक्रम, सागर, विजय, सतीश, निशा सूद एंड ग्रुप के साथ वंशिका ग्रुप ने भी खूब धमाल मचाई।
साउंड सिस्टम ने बार-बार दिया धोखा
तीसरी सांस्कृतिक संध्या में साउंड सिस्टम ने बार-बार धोखा दिया। साउंड सिस्टम को लेकर जहां कार्निवल में मंच संचालन कर रहे एंकर ने कमी बताई। वहीं, संध्या में अपना कार्यक्रम पेश करने आई पूनम भारद्वाज ने भी साउंड सिस्टम ठीक न होने के कारण दो बार अपने कार्यक्रम की शुरुआत कर, तीसरी बार पूरी परफार्मेंस दी।
विज्ञापन
कल सतिंद्र सरताज बिखेरेंगे सुरों के तराने-
कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 2 अक्तूबर को सुरों के सरताज सतिंद्र सरताज धमाल मचाएंगे। सतिंद्र सरताज को जिला प्रशासन ने कार्निवल के अंतिम क्षणों में बुलाकर लोगों को चौंका दिया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी सतिंद्र सरताज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में अपने कार्यक्रम पेश कर चुके हैं, जबकि जिला कांगड़ा में ऐसा पहला मौका होगा, जिसमें सतिंद्र सरताज खुले मंच से कांगड़ा के लोगों को नाचने पर मजबूर करेंगे।
आज ये कलाकार मचाएंगे धमाल
कांगड़ा वैली कार्निवल की चौथी सांस्कृतिक संध्या में मंगलवार को निक्की जेही गोजरी फेम इशांत भारद्वाज धमाल मचाएंगे। इसके अलावा रश्मित कौर, आरजे सैंकी और अनुज शर्मा सहित अन्य स्थानीय कलाकार अपनी कला का जादू बिखेरेंगे।