फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   suicide

मूहीं में 32 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Thu, 13 Aug 2020 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
suicide
परागपुर (कांगड़ा)। परागपुर के साथ लगती मूहीं पंचायत में वीरवार को 32 वर्षीय युवक ने अपने ही घर में पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। मृतक की पहचान राजन उर्फ बिट्टू पुत्र स्वर्गीय दुनी चंद के रूप में हुई है। वारदात का पता चलते ही मौके पर पहुंची रक्कड़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर कमरे से शराब की खाली बोतल, गलास बरामद हुआ है। मृतक युवक ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया यह सब पुलिस की जांच के बाद ही पता चल पाएगा। कहा जा रहा है कि मृतक के पिता दुनी चंद की कुछ माह पहले ही अचानक हृदय गति रुकने से मौत हुई थी। मानसिक तौर से परेशान उक्त युवक ने वीरवार सुबह अचानक यह कदम उठाया है। मामले की जांच कर रहे थाना प्रभारी जीत सिंह और नाजर सिंह ने बताया कि राजन ऊर्फ बिट्टू ने दुपट्टे से फंदा लगाकर अपनी जान दी है। उन्होंने कहा पुलिस के वहां पहुंचने से पहले मृतक के शव को उनके परिजनों से यह सोच कर फंदे से नीचे उतार दिया था कि शायद इसकी अभी मौत नहीं हुई है, लेकिन वह दम तोड़ चुका था। इस संदर्भ में डीएसपी ज्वालामुखी तिलकराज ने बताया कि रक्कड़ पुलिस शव को कब्जे मे लेकर हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को देहरा में पोस्टमार्टम करने के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कराणों का पचा चल पाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता और उसकी पहली पत्नी की किसी बीमारी के कारण पहले ही मौत हो चुकी है। पहली पत्नी की मौत के बाद राजन उर्फ बिट्टू ने दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed