फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   suicide

परिजनों से झगड़े के बाद फंदे पर झूला राजमिस्त्री

Mon, 03 Aug 2020 11:36 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
suicide
धर्मशाला। जिला मुख्यालय के साथ लगते दाड़ी में किराए के मकान में रह रहे एक प्रवासी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के वार्ड नंबर-13 में किराए के मकान में रह रहे झारखंड निवासी सुमित कुमार (45) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि व्यक्ति पिछले 25 वर्षों से यहीं रह रहा था और राजमिस्त्री का कार्य करता था। फंदा लगाने से पहले सुमित ने नशे की हालत में परिवार के साथ लड़ाई-झगड़ा किया था, जिसके बाद उसने परिवार के सदस्यों को घर से बाहर निकालकर दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद पत्नी और बेटे ने पास में ही रहने वाली उसकी बहन को भी फोन करके लडाई-झगड़े की सूचना दी। जब वह पहुंची तो उन्होंने दरवाजा खुलवाकर फिर से बातचीत कर झगड़ा बंद करवाने का प्रयास किया। लेकिन उनका यह प्रयास भी सफल नहीं हुआ। इसके बाद सुबह परिजनों ने घर का दरवाजा खोलने के लिए आवाजें लगाईं तो पाया कि व्यक्ति रसोई में फंदे से लटक रहा था। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed