{"_id":"68fa3a573025989dd701b04a","slug":"suggest-measures-to-protect-against-natural-disasters-kangra-news-c-95-1-kng1004-202266-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपाय बताए
Fri, 24 Oct 2025 05:52 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Fri, 24 Oct 2025 05:52 AM IST
विज्ञापन
गंगथ (कांगड़ा)। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों ने गीत-संगीत और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से वीरवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गंगथ और इंदपुर में आपदा प्रबंधन विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
कलाकारों ने गीत-संगीत और नाटक के माध्यम से भूकंप, बाढ़, सूखा, जंगल में आग जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश जैसे पर्वतीय राज्य में कुछ वर्षों से बरसात के मौसम में भूस्खलन और बाढ़ से जान-माल का भारी नुकसान हो रहा है। इसलिए गृह निर्माण के समय भू-संरचना और स्थायित्व का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
कलाकारों ने लोगों को सलाह दी कि मकान हमेशा सुरक्षित और स्थिर भू-भाग पर ही बनाए जाएं, ढलान वाले क्षेत्रों में निर्माण से पूर्व तकनीकी विशेषज्ञों की राय अवश्य ली जाए तथा नालों और नदी किनारे निर्माण कार्यों से परहेज किया जाए। इस मौके पर आईटीआई के समूह अनुदेशक सुरेंद्र सिंह, अनुदेशक तिलक, पंचायत प्रधान सुरेंद्र और आईटीआई के विद्यार्थी उपस्थित रहे।