फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students visited the book fair

Kangra News: विद्यार्थियों ने पुस्तक मेले का किया भ्रमण

Sun, 07 Jun 2026 05:37 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:37 AM IST
विज्ञापन
Students visited the book fair
ज्वालामुखी (कांगड़ा)। डीएवी पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों में पठनपाठन की रुचि विकसित करने और ज्ञानवर्धन के उद्देश्य से एक दिवसीय पुस्तक मेले का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक पुस्तक मेले का भ्रमण कर विभिन्न विषयों से संबंधित पुस्तकों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

पुस्तक मेले में साहित्य, विज्ञान, सामान्य ज्ञान, प्रेरणादायक जीवनियां, कहानी और बाल साहित्य की अनेक आकर्षक पुस्तकें प्रदर्शित की गईं। विद्यार्थियों ने अपनी रुचि के अनुसार पुस्तकों का चयन किया और ज्ञानवर्धक सामग्री के प्रति विशेष उत्साह दिखाया। प्रधानाचार्य सुरजीत कुमार राणा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुस्तकें मनुष्य की सच्ची मित्र होती हैं। नियमित अध्ययन से न केवल ज्ञान में वृद्धि होती है, बल्कि व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास भी होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed