फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students set out to find the Vice-Chancellor, using their mobile phone torches.

Kangra News: मोबाइल फोन के टॉर्च जला कुलपति ढूंढने निकले छात्र

Sat, 08 Aug 2026 07:54 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sat, 08 Aug 2026 07:54 AM IST
विज्ञापन
Students set out to find the Vice-Chancellor, using their mobile phone torches.
कृषि विवि पालमपुर के गेट पर टार्च जलाकर प्रदर्शन करते विद्यार्थी। -स्रोत: संगठन
पालमपुर (कांगड़ा)। मोबाइल फोन की टॉर्च (फ्लैशलाइट) जलाकर कुलपति की तलाश करते हुए छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ अनोखा विरोध दर्ज कराया। चौधरी सरवन कुमार कृषि विवि पालमपुर में शुल्क वृद्धि और विभिन्न पाठ्यक्रमों में सीटों की कटौती के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का आंदोलन पांचवें दिन और उग्र हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सैकड़ों विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर धरना देने के बाद प्रशासनिक भवन तक मार्च निकाला और सरकार व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। जब छात्र अपनी समस्याओं को लेकर प्रशासनिक भवन पहुंचे तो वहां कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन की टॉर्च जलाकर कुलपति कार्यालय में कुलपति को ढूंढा।
विज्ञापन

एबीवीपी इकाई अध्यक्ष शैफाली ठाकुर ने कहा कि राज्य के सबसे बड़े कृषि विश्वविद्यालय में 21 अगस्त 2023 से स्थायी कुलपति की नियुक्ति नहीं हुई है। छात्र अपनी मांगों को लेकर पहुंचे लेकिन न तो कुलपति मिले और न ही कुलसचिव। उन्होंने आरोप लगाया कि विवि प्रशासन और सरकार फीस बढ़ाकर तथा सीटें घटाकर छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, कांगड़ा विभाग संयोजक अंकित ने कहा कि विश्वविद्यालय एक तरफ स्थायी शिक्षकों, कर्मचारियों, आधुनिक लैब, लेक्चर थिएटर और स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ फीस बढ़ाकर अपनी प्रशासनिक विफलताओं को छिपाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed