फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students paid tribute to the dramatic tradition of Ratan Thiyam

Kangra News: रतन थियाम की नाट्य परंपरा को विद्यार्थियों ने किया नमन

Thu, 07 Aug 2025 08:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 07 Aug 2025 08:14 AM IST
विज्ञापन
Students paid tribute to the dramatic tradition of Ratan Thiyam
राजा का तालाब (कांगड़ा)। राजकीय महाविद्यालय देहरी के हिंदी विभाग और लिटरेरी क्लब द्वारा भारतीय रंगमंच के प्रख्यात नाटककार एवं निर्देशक रतन थियाम को ऑनलाइन राष्ट्रीय व्याख्यानमाला के माध्यम से श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत सहायक आचार्य डॉ. नेहा मिश्रा के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने थियाम के जीवन, रचनात्मकता और रंगमंच में योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता डॉ. अमितेश कुमार ने ‘रतन थियाम का रंगमंच’ विषय पर बोलते हुए उनकी प्रतीकात्मक भाषा, नाट्यशैली और सामाजिक-सांस्कृतिक दृष्टिकोणों का विश्लेषण किया। उन्होंने उत्तरा रामचरित, चक्रव्यूह और अंधा युग जैसे नाटकों के मंचनों की चर्चा करते हुए थियाम के रंग-संसार की गहराई को रेखांकित किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सचिन कुमार ने अध्यक्षीय उद्बोधन में रतन थियाम को आधुनिक भारतीय रंगमंच की अमूल्य धरोहर बताया और विद्यार्थियों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. सुखदेव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस आयोजन में डॉ. विपन कुमार, अन्य प्राध्यापकगण, शिक्षाविद् एवं लगभग 45 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने इसे प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक बताया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का माध्यम बना, बल्कि नवाचारपूर्ण रंगमंचीय परंपरा से नई पीढ़ी को जोड़ने का सफल प्रयास भी सिद्ध हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed