फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Students honored at Bhavarna School's annual and golden jubilee celebrations

Kangra News: भवारना स्कूल के वार्षिक और स्वर्ण जयंती समारोह में नवाजे गए विद्यार्थी

Tue, 02 Dec 2025 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 02 Dec 2025 07:26 AM IST
विज्ञापन
Students honored at Bhavarna School's annual and golden jubilee celebrations
भवारना स्कूल के वार्षिक और स्वर्ण जयंती समारोह में प्रस्तुति देतीं छात्राएं। -स्रोत : संस्थान
भवारना (कांगड़ा)। पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भवारना ने रविवार को अपने वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के साथ स्कूल की स्वर्ण जयंती धूमधाम से मनाई। उल्लेखनीय है कि भवारना स्कूल प्रदेश में सबसे पहले सीबीएसई से मान्यता हासिल करने वाले सरकारी संस्थानों में शामिल है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेश कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। सरस्वती वंदना के साथ आरंभ हुए समारोह में बच्चों ने विविध रंगारंग प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। स्कूल की उप-प्रधानाचार्य काजल कुमारी ने वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए मुख्यातिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

समारोह में स्कूल में रसायन विज्ञान के प्रवक्ता रहे राज्य स्तरीय शिक्षक पुरस्कार विजेता अजय पटियाल को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। मुख्यातिथि संजय सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनके परिणामस्वरूप हिमाचल शिक्षा में शीर्ष स्थान पर पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रीन स्कूल कंपोनेंट योजना के तहत स्कूल की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में मुख्यातिथि द्वारा सभी 424 छात्र-छात्राओं को पीने के पानी की बोतलें वितरित की गईं। इस अवसर पर भवारना स्कूल में ‘सृजन : एक प्रयास’ नामक पुस्तक का भी विमोचन किया गया, जिसकी मुख्य संपादक स्कूल की वाइस प्रिंसिपल काजल कुमारी हैं। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed