{"_id":"69303cc75fc8bea32008e8d3","slug":"student-council-roared-at-zorawar-stadium-regarding-demands-kangra-news-c-95-1-kng1005-209068-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम में गरजी विद्यार्थी परिषद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम में गरजी विद्यार्थी परिषद
विज्ञापन
अभिनव चौधरी, प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपी
मांगों को लिए जोरावार स्टेडियम में गरजी विद्यार्थी परिषद
चरमराई कानून व्यवस्था, बेरोजगारी सहित अन्य मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने जोरावर स्टेडियम में अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में प्रदेशभर से परिषद के कार्यकर्ता धर्मशाला पहुंचे। इस दौरान दोपहर एक बजे के करीब क्लॉक टाबर से लेकर जोरावर स्टेडियम तक रैली निकाली और धरना प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मैदान के प्रवेश द्वार के बाहर बैठकर खूब गरजे। इस दौरान राष्ट्रीय मंत्री राहुल राणा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री ने सत्ता में आने के दौरान लाखों युवाओं को नौकरियां देने का वादा किया था, लेकिन आज मुख्यमंत्री इसमें असफल हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में अधिकतर युवा बेरोजगार बैठे हुए हैं। बेरोजगार होने के कारण उनका मनोबल टूट रहा है और वे नशे की ओर जा रहे हैं। हिमाचल में लगातार नशा बढ़ रहा है। कानून व्यवस्था भी चरमरा रही है। उन्होंने कहा कि एबीवीपी युवाओं के भविष्य को लेकर अपने हक की लड़ाई लड़ती है जो जायज है। मुख्यमंत्री को हमारी मांगें पूरी करनी होंगी। यदि मांगें पूरी न हुईं तो भविष्य में एबीवीपी उग्र आंदोलन भी कर सकती है।
विद्यार्थी परिषद ने ये उठाईं मांगें
1. छात्र संघ चुनाव बहाल करे प्रदेश सरकार
2. सरदार पटेल विवि का दायरा बढ़ाया जाए
3. कृषि विवि की 112 हेक्टेयर भूमि को हड़पना बंद करे प्रदेश सरकार
4. कृषि विवि पालमपुर, तकनीकी विवि हमीरपुर और नौनी विवि में स्थायी कुलपतियों की नियुक्ति जल्द की जाए
5. केंद्रीय विवि के धर्मशाला परिसर के भवन निर्माण के लिए लंबित 30 करोड़ रुपये शीघ्र जमा करवाए जाएं
6. राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को पूर्णरूप से लागू करे प्रदेश सरकार
7. महाविद्यालय और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र के आधारभूत संरचना को सुदृढ़ किया जाए
8. प्रदेश के विश्वविद्यालय एचपीयू और एसपीयू में मूल्यांकन प्रक्रिया को सुदृढ़ किया जाए
9. हिमाचल प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएससी में परिवर्तित करने का निर्णय वापस लिया जाए
10. 5 लाख नौकरियों के झूठे दावे बंद कर स्थाई रोजगार प्रदान करें प्रदेश सरकार
11. हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ती नशा खोरी चिंतनीय
क्या कहते हैं कार्यकर्ता
प्रदेश में बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार ने सत्ता में आने से पहले पांच लाख युवाओं को नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज तक यह वादा पूरा नहीं हो पाया है। इसी मांग को लेकर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। - गौरव शर्मा
विज्ञापन
प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। महिलाओं के लिए अब हिमाचल भी पूरी तरह असुरक्षित हो चुका है। हाल ही में हमीरपुर और मंडी की दो महिलाओं के साथ हुए अत्याचार प्रदेश की कानून व्यवस्था को बयां कर रहे हैं। सरकार को प्रदेश में ठोस कानून व्यवस्था बनानी होगी। -शिल्पा
प्रदेश में बेरोजगारी का स्तर बढ़ता जा रहा है। युवाओं को रोजगार न मिलने के कारण युवा नशे की तरफ जा रहा है। इसके चलते प्रदेश में नशा बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से सत्ता में आने से पहले किए गए वादों को पूरा करना होगा। - मनी शर्मा।
प्रदेश सरकार की ओर से कानून व्यवस्था को सही किया जाए। साथ ही प्रदेश के 100 स्कूलों को सीबीएससी में परिवर्तित करने की मांग को भी प्रदेश सरकार को वापस लेना होगा। इसके साथ ही छात्र संघ के चुनाव को बहाल करना होगा। - नैंसी अटल, एबीवीपी प्रदेश मंत्री
कार्यकर्ताओं की विभिन्न मांगों को लेकर जोरावर स्टेडियम में प्रदर्शन करने पहुंचे। प्रदेश सरकार को एबीवीपी की मांगे पूरी करनी होगी। जब तक मांगे पूरी नहीं होती हैं तब तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांगें ऐसी ही चलती रहेंगी। -अभिनव चौधरी, प्रदेश सह मंत्री, एबीवीपी