फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strong disaster management plan will be made for Shaktipeeths: ADM

शक्तिपीठों के लिए पुख्ता आपदा प्रबंधन बनेगी योजना : एडीएम

Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Strong disaster management plan will be made for Shaktipeeths: ADM
धर्मशाला। एडीएम डाॅ. हरीश गज्जू ने कहा कि कांगड़ा जिला के प्रमुख शक्ति पीठों के लिए आपदा प्रबंधन योजनाएं तैयार की जाएंगी। इससे नवरात्र या अन्य अवसरों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम हो सकेंगे। शुक्रवार को मिनी सचिवालय में आपदा प्रबंधन की इंटर एजेंसी ग्रुप की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए एडीएम डॉ. गज्जू ने कहा कि जिला कांगड़ा की 100 पंचायतों के लिए आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

इसमें पंचायती राज संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जाएगी। कांगड़ा जिला के 31 सरकारी डिग्री कॉलेजों की आपदा प्रबंधन योजना तैयार करने का भी निर्णय लिया है। इसके साथ ही सभी स्कूलों और महाविद्यालयों में वर्ष में चार-चार माॅक ड्रिल आयोजित की जाएंगी ताकि बच्चे आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूक हो सकें। एडीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन में आम जनमानस की भागीदारी अत्यंत जरूरी है। आपदा प्रबंधन को लेकर इंटर एजेंसी ग्रुप का पुनर्गठन भी किया जाएगा। इसमें हरजीत भुल्लर को संयोजक और अजय कुमार कांगड़ा सह-संयोजक होंगे। बैठक में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के समन्वयक रोबिन कुमार और कुलदीप सिंह सहित लगभग 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें विभिन्न गैर-सरकारी संगठनों स्वैच्छिक संगठनों, सरकारी एजेंसियों और शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed