फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strict action will be taken against those who break the rules: SHO

नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : एसएचओ

Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against those who break the rules: SHO
रैहन (कांगड़ा)। स्थानीय पुलिस थाना प्रभारी करतार सिंह पखरेटिया ने त्योहारी सीजन को देखते हुए लोगों से सतर्क और जिम्मेदार व्यवहार अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान साइबर क्राइम के मामले तेजी से बढ़ते हैं, इसलिए कोई भी व्यक्ति किसी संदिग्ध लिंक, ऑफर अथवा अनजान नंबर पर भरोसा न करें। उन्होंने चेतावनी दी कि जुआ खेलने वालों पर पुलिस की नजर रहेगी और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम लगातार गश्त करेगी, जिससे क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनी रहे। उन्होंने पटाखा विक्रेताओं को प्रशासन की अनुमति लेकर ही चिह्नित स्थलों पर अपनी दुकानें लगाने के निर्देश दिए। बिना अनुमति अथवा प्रतिबंधित पटाखे बेचने और चलाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed