फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Strengthen security standards at Baner Ghat: Deputy Commissioner

बनेर घाट में सुरक्षा मानकों और सुदृढ़ करें : उपायुक्त

Sun, 16 Mar 2025 05:51 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 16 Mar 2025 05:51 AM IST
विज्ञापन
Strengthen security standards at Baner Ghat: Deputy Commissioner
कांगडा में बनेर घाट का निरीक्षण करते उपायुक्त कांगड़ा और अन्य अधिकारी। -स्रोत : डीपीआरओ
कांगड़ा। उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने शनिवार को बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा में बनने वाले बनेर घाट के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर एसडीएम कांगड़ा इशांत जसवाल भी उनके साथ थे।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कार्यस्थल पर पहुंचकर अधिकारियों को कार्य की सुरक्षा मानकों पर ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में पानी का बहाव अधिक होता है, ऐसे में घाट का निर्माण सुदृढ़ तरीके से किया जाना चाहिए। इसके अलावा, उपायुक्त ने कांगड़ा में मंदिर के अंतर्गत आने वाली अन्य संपत्तियों का भी दौरा किया। उन्होंने प्रशासन को इन संपत्तियों का उपयोग करके आय अर्जित करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बनेर घाट के निर्माण कार्य को लेकर कांगड़ा प्रशासन और मंदिर ट्रस्ट की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह घाट कांगड़ा बज्रेश्वरी मंदिर में आने वाले हजारों श्रद्धालुओं के लिए एक आस्था का केंद्र बनेगा। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधा होगी, बल्कि कांगड़ा के विकास में भी योगदान मिलेगा। संध्याकालीन आरती के आकर्षण को भी उन्होंने विशेष रूप से उल्लेख किया। इस अवसर पर कैप्टन शैलेश रियालच फाउंडेशन की भी सराहना की गई, जो घाट के निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे हैं। निरीक्षण के दौरान मंदिर अधिकारी नीलम राणा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार, ट्रस्ट सदस्य अशोक हिमाचली और उमाकांत समेत अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed