फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Street lights are off in Deotsidh, increasing the risk of accidents at night.

Kangra News: दियोटसिद्ध में स्ट्रीट लाइटें बंद, रात को हादसे का बढ़ा खतरा

Wed, 20 May 2026 01:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 20 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Street lights are off in Deotsidh, increasing the risk of accidents at night.
चकमोह में मंदिर न्यास की ओर से लगाई गई खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट्स। संवाद
दियोटसिद्ध (हमीरपुर)। बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध मंदिर न्यास की ओर से लगाई गई स्ट्रीट लाइटें अब खुद अंधेरे में रोशनी तलाश रही हैं। न्यास द्वारा पंचायत क्षेत्र में लगाई गई 50 स्ट्रीट लाइटों में से करीब 12 पिछले दो महीने से बंद पड़ी हैं, जिन्हें बार-बार शिकायतों के बावजूद ठीक नहीं किया गया है।
विज्ञापन

बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध चकमोह पंचायत के अंतर्गत आता है, जहां विकास और मूलभूत सुविधाओं से जुड़े अधिकांश कार्य मंदिर न्यास द्वारा करवाए जाते हैं। श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों की सुविधा के लिए गांव और मुख्य मार्गों पर स्ट्रीट लाइटें लगाई गई थीं, ताकि रात के समय सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन

हालांकि, अब कई लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं और न्यास प्रशासन की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीण तिलकराज, सोमदत्त, आशा देवी, कमला देवी सहित अन्य लोगों ने बताया कि केवल मुख्य सड़क ही नहीं, बल्कि गांव के अंदर विभिन्न वार्डों की लाइटें भी बंद हैं, जिससे शाम होते ही गलियां अंधेरे में डूब जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को रात के समय आवागमन में सबसे अधिक परेशानी हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कई बार समस्या से संबंधित कर्मचारियों और विभाग को अवगत करवाया गया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला।
ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्थानों पर तीखे मोड़ और ढलान हैं, जहां रोशनी न होने से हादसे का खतरा बढ़ गया है। धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में सालभर श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है, ऐसे में मूलभूत सुविधाओं की यह स्थिति न्यास प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।



कोट :


मामला ध्यान में आया है। जल्द ही संबंधित विभाग और न्यास कर्मचारियों के साथ समन्वय स्थापित कर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक करवाया जाएगा, ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। -सुभाष मल्होत्रा, मंदिर अधिकारी, बाबा बालक नाथ मंदिर, दियोटसिद्ध


संशोधित : रजनीश महाजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed