फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Stray animals damaged three cars, also broke the shop counter

Kangra News: लावारिस पशुओं ने तीन कारों को पहुंचाया नुकसान, दुकान का काउंटर भी तोड़ डाला

Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 04 Mar 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Stray animals damaged three cars, also broke the shop counter
कांगड़ा। कांगड़ा शहर की नगर परिषद की पार्किंग में सोमवार को लावारिस पशु आपस में भिड़ गए। उनकी इस भिड़त से तीन कारों को नुकसान पहुंचा। साथ ही इन पशुओं ने काॅलेज मार्ग पर भी एक दुकान का काउंटर तोड़ दिया है, जिससे कि कार मालिकाें और दुकानदार को हजारों रुपये के नुकसान का सामना करना पड़ा है। शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही लावारिस पशुओं की संख्या से हर कोई परेशान है लेकिन इन लावारिस पशुओं की ओर न तो कांगड़ा प्रशासन और न ही नगर परिषद कांगड़ा कोई ध्यान देकर इस समस्या से निजात दिलाने की कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन

राहगीरों को भी इन लावारिस पशुओं का सामना करना पड़ रहा है। कांगड़ा शहर की सड़कों और अन्य कई स्थानों पर भी ये लावारिस पशुओं हादसों का शिकार बन रहे हैं। कई बार तो ये पशु बीच सड़क पर चले हाेते हैं, जिससे वाहन चालक दुर्घटना का शिकार होकर चोटिल हो जाते हैं लेकिन सब को देखकर नगर परिषद और कांगड़ा प्रशासन आंख मूंद कर मूकदर्शक बना हुआ है। यही लावारिस पशुओं रात के समय सड़क के बीचों-बीच बैठे होते हैं और वाहन चालकों को लिए परेशानी का करण बन जाते हैं।
विज्ञापन


पशु किसानों की फसलों को पहुंचा रहे नुकसान
कांगड़ा शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में ये लावारिस पशुओं किसानों की फसलों को नुकसान पहुंच रहे हैं, जिस कारण किसानों को अपनी फसलों को बचाने के लिए अपने खेतों की बाड़बंदी या फिर रात भर खेतों की रखवाली कर रहे हैं। कई क्षेत्रों के किसान पशुओं से परेशान होकर अब खेती करने से भी किनारा कर रहे हैं। कई बार किसानों ने नगर परिषद और कांगड़ा प्रशासन से गुहार लगाई है कि उन्हें इन पशुओं से निजात दिलवाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कांगड़ा शहर में लावारिस पशुओं की आपसी भिंड़त से नुकसान हुआ है। नगर परिषद की गोशालाओं में पहले ही क्षमता से अधिक पशु हैं। कोई दुकानदारों शहर में पशुओं को खाना न दें। खाना केवल गोशालाओं में जाकर दें।
-रेणू शर्मा, अध्यक्ष, नगर परिषद कांगड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed