{"_id":"6738a6f2e4b7805c4d00aed5","slug":"strategy-will-be-made-to-get-rid-of-aids-and-tb-kangra-news-c-95-1-kng1002-154808-2024-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: एड्स और टीबी से मुक्ति के लिए बनेगी रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: एड्स और टीबी से मुक्ति के लिए बनेगी रणनीति
Sun, 17 Nov 2024 07:35 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sun, 17 Nov 2024 07:35 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कार्यालय के सभागार में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग एक सम्मेलन आयोजित करेगा। इसमें एचआईवी एड्स और क्षयरोग (टीबी) के प्रति जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियों पर गहन चर्चा की जाएगी। इस सम्मेलन में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, नोडल ऑफिसर, यूथ पियर एजुकेटर और 61 कॉलेजों के रेड रिबन क्लब के सदस्य भाग लेंगे।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य टीबी मुक्त और एड्स मुक्त मिशन को समय पर पूरा करने के लिए एक साझा रणनीति तैयार करना है। मौजूदा समय में जिला कांगड़ा में कुल 74 रेड रिबन क्लब कार्य कर रहे हैं, जो लोगों और विद्यार्थियों में एचआईवी एड्स और टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य कर रहे हैं। इन क्लबों द्वारा सोशल मीडिया, रील्ज, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिताएं, और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं।
मगर इस अभियान को और प्रभावी तरीके से बढ़ाने के लिए सोमवार को चर्चा कर आगामी रणनीति बनाई जाएगी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और नोडल ऑफिसरों के माध्यम से भी अपने विचार सांझा किए जाएंगे।
विज्ञापन
रेड रिबन क्लबों को सम्मानित किया जाएगा
सम्मेलन में उन रेड रिबन क्लबों को सम्मानित भी किया जाएगा, जिन्होंने जागरूकता अभियान में उत्कृष्ट कार्य किया है। यह क्लब विद्यार्थियों के बीच जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न आयोजन करते हैं और सामाजिक प्लेटफॉर्म्स का उपयोग करके युवाओं तक सूचना पहुंचाते हैं।
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश सूद ने बताया कि जिला कांगड़ा में टीबी और एड्स के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। टीबी रोगियों की सहायता के लिए निक्षय मित्र बनाए गए हैं, जो इन मरीजों को हर माह पोषण किट प्रदान करते हैं। फिलहाल जिले में 1642 टीबी मरीज हैं, जिनमें से 1046 मरीजों को निक्षय मित्र योजना के तहत सहायता प्राप्त हो रही है।