फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Storm wreaks havoc, two killed as tree falls on truck, roofs of houses also blown away

Kangra News: अंधड़ की तबाही, ट्रक पर पेड़ गिरने से दो की मौत, घरों की छतें भी उड़ीं

Tue, 20 May 2025 07:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 20 May 2025 07:41 AM IST
विज्ञापन
Storm wreaks havoc, two killed as tree falls on truck, roofs of houses also blown away
नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक
नगरोटा बगवां/कांगड़ा। जिला कांगड़ा में सोमवार सुबह अंधड़ ने भारी तबाही मचाई। नगरोटा बगवां के तहत गांव खावा में एक विशाल पीपल का पेड़ सड़क के किनारे खड़े ट्रक पर गिर गया। इससे ट्रक में मौजूद चालक संजीव कुमार (42) निवासी देहरा और टेक चंद (51) निवासी रिहड़ी, गांव खावा की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

ट्रक पर ईंटें लदी थीं और पेड़ गिरने से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस, रेस्क्यू टीम व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन की मदद से करीब दो घंटे में शवों को बाहर निकाला गया। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का टांडा अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। घटना के कारण सड़क पर लंबा जाम भी लग गया।
विज्ञापन

अस्पताल भवन की छत उड़ी, डॉक्टरों में दहशत
नागरिक अस्पताल कांगड़ा के पास चिकित्सकों के आवासीय भवन की छत भी अंधड़ के कारण उड़ गई। पहले से ही असुरक्षित घोषित इस भवन में चिकित्सक और उनके परिवार रहते थे। खिड़कियों के टूटने से अब यह भवन रहने के लिए और भी खतरनाक हो गया है। एसएमओ डॉ. अल्पना कायस्था ने कहा कि इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पहले ही सूचित किया गया है, लेकिन अब खतरा और बढ़ गया है। उन्होंने मांग की कि इन परिवारों को जल्द सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया जाए और नए भवनों का निर्माण करवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

टांडा खौली गांव में गोशाला पर गिरा पेड़
टांडा खौली गांव में रवि कुमार की गोशाला पर पेड़ गिरने से चारा और अन्य सामान पूरी तरह नष्ट हो गया। हल्का पटवारी सुरिंद्र कुमार, पंचायत प्रधान केवल कुमार ने माैके का जायजा लिया। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये का नुकसान आंका है। पंचायत प्रधान केवल कुमार ने प्रशासन से जल्द राहत देने की मांग की है। वहीं, धर्मशाला-खनियारा मुख्य मार्ग पर मांझी खड्ड के पास सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित हुआ, जिसे लोक निर्माण विभाग की टीम ने हटाया। जिले में अन्य क्षेत्रों से भी तूफान के चलते पेड़ों के गिरने और संपत्ति को नुकसान की सूचनाएं मिली हैं।

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

नगरोटा बगवां के खावां में ट्रक पर गिरा पीपल का पेड़। -स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed