फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Stones with slogans of a particular religion were thrown at houses, police said it was a prank by children.

Kangra News: घरों पर फेंके धर्म विशेष के नारे लिखे पत्थर, पुलिस बोली- बच्चों की शरारत

Sun, 28 Sep 2025 08:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Sun, 28 Sep 2025 08:25 AM IST
विज्ञापन
Stones with slogans of a particular religion were thrown at houses, police said it was a prank by children.
उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।
गुलेर (कांगड़ा)। उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के पनसाल गांव में एक हफ्ते से घरों पर पत्थरों के गिरने से स्थानीय लोग भयभीत हैं। रात के समय अचानक छतों और आंगनों में गिरते कई पत्थरों पर धमकी भरे संदेश लिखे हुए हैं।
विज्ञापन

इसमें ‘बच के रहना’, धर्म विशेष के नारे के अलावा ‘आज आर जा (या) पार’ लिखा है। हालांकि पुलिस का दावा है कि यह बच्चों की शरारत है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया।
विज्ञापन

यह घटना देहरा के पूर्व विधायक होशियार सिंह के घर के पास हुई, जहां पहले से ही गृह मंत्रालय की सुरक्षा के तहत सीआरपीएफ जवान तैनात हैं। सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद इसके पास के 4-5 घरों पर रोजाना पत्थरों का गिरना और चेतावनी भरे संदेश मिलने से ग्रामीणों में चिंता और भय बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई परिवार रातभर डर के कारण सो नहीं पा रहे थे। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार उन्होंने इलाके में संदिग्ध लोगों को भी घूमते देखा है। इससे गांव में दहशत और बढ़ गई है। कई परिवार डर के कारण रातभर सो भी नहीं पा रहे हैं।
वार्ड पंच कमल किशोर ने बताया कि उन्होंने पुलिस थाना हरिपुर में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। बीती रात पुलिस के जवान गांव में गश्त पर थे। इस दौरान पत्थर नहीं गिरे। मगर पिछले एक हफ्ते से रोजाना रात को पत्थर छतों पर फेंकता रहा है।
ग्राम पंचायत प्रधान जसवीर गुलेरिया ने कहा कि सबसे पहले एक घर का ताला और ग्लेज टूटा पाया गया और इसके बाद लगातार रात में पत्थरों का गिरना शुरू हुआ। ग्रामीणों ने पंचायत को सूचना दी और पुलिस भी मौके पर पहुंची।

एसपी मयंक चौधरी ने कहा कि इन चेतावनी भरे पत्थरों से किसी तरह का खतरा नहीं है। उन्होंने कहा कि जांच में यह खुलासा हुआ कि पत्थर फेंकना किसी संगठन या बाहरी तत्व का काम नहीं, बल्कि बच्चों की शरारत थी। बच्चों ने मजाक में पत्थर फेंककर डर पैदा किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा पूरी तरह मजबूत है और पूर्व विधायक के घर की सुरक्षा में कोई कमी नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अफवाहों से बचें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

उपमंडल देहरा की ग्राम पंचायत खैरियां के गांव पनसाल में घरों पर फैंके गए पत्थरों पर लिखे संदेश।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed