फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   State level Lidbad fair will be a blast on the lines of Mahanati of Kullu.

Kangra News: राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले में कुल्लू की महानाटी की तर्ज पर होगा झमाकड़ा

Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 20 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
State level Lidbad fair will be a blast on the lines of Mahanati of Kullu.
नगरोटा बगवां (कांगड़ा)। माता नारदा शारदा को समर्पित 24 से 28 मार्च तक आयोजित होने वाले नगरोटा बगवां ऐतिहासिक राज्य स्तरीय लिदबड़ मेले में महा झमाकड़ा मुख्य आकर्षण होगा।
विज्ञापन

प्रशासन ने कुल्लू में महानाटी की तर्ज पर कांगड़ा की संस्कृति में बड़ा स्थान रखने वाले झमाकड़ा नृत्य को यहां सामूहिक तौर से महा झमाकड़ा के रूप में आयोजित करने का कार्यक्रम बनाया है। 26 मार्च को महिलाओं के लिए समर्पित मेले के दौरान यह आयोजन होगा। इसमें क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेला आयोजन को लेकर कमेटी अध्यक्ष एसडीएम मनीष शर्मा ने बैठक कर जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि 24 मार्च को जिलाधीश हेमराज बैरवा माता नारदा शारदा मंदिर में पारंपरिक रूप से पूजा-अर्चना करने के बाद कुश्ती स्थल पर झंडा रस्म अदा करके इस मेले का शुभारंभ करेंगे। इस दिन बच्चों की कुश्तियों का आयोजन होगा। 25, 26 और 27 मार्च को सांस्कृतिक संध्याएं आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

25 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के जाने माने नाटी किंग कुलदीप शर्मा मुख्य आकर्षण होंगे जबकि इस दिन विशेषकर बच्चों को गायकी के हुनर को दर्शाने का मौका दिया जाएगा। 26 मार्च का मेला महिलाओं के नाम होगा।
इस दिन मिस और मिसेज नगरोटा बगवां व फन गेम्स का भी आयोजन होगा, जबकि सांस्कृतिक संध्या हिमाचल पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइंस के नाम रहेगी। इस दिन एसपी शालिनी अग्निहोत्री सहित कई अधिकारी बतौर मुख्यातिथि शिरकत करेंगी।

27 मार्च की सांस्कृतिक संध्या में जाने माने पार्श्व गायक मास्टर सलीम मुख्य आकर्षण होंगे जबकि बृज की फूलों की होली की प्रस्तुति भी विशेष आकर्षण का केंद्र होगी। मेले में स्थानीय कलाकार भी प्रस्तुतियां देंगे। इस दिन पर्यटन निगम उपाध्यक्ष आरएस बाली मुख्यातिथि होंगे। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को मेले के समापन पर कुश्तियों के बड़े मुकाबले आयोजित होंगे, जिसमे देश के कई जाने माने पहलवान अपने जौहर दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed