{"_id":"6899e4d19ceb44324d0e74dd","slug":"state-government-is-treating-nurpur-step-motherly-nikka-kangra-news-c-95-1-kng1014-190233-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"नूरपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : निक्का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूरपुर के साथ सौतेला व्यवहार कर रही प्रदेश सरकार : निक्का
Tue, 12 Aug 2025 06:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Tue, 12 Aug 2025 06:10 AM IST
विज्ञापन
रणवीर सिंह निक्का।
नूरपुर/कंडवाल (कांगड़ा)। स्थानीय भाजपा विधायक रणवीर सिंह निक्का ने प्रदेश सरकार पर नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार करने का आरोप लगाया है। सोमवार को पत्रकार वार्ता में निक्का ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वेष भावना से नूरपुर के विकास कार्यों को ठंडे बस्ते में डाल रही है।
पूर्व भाजपा सरकार के समय स्वीकृत और निर्माणाधीन कई परियोजनाएं अधूरी पड़ी हैं। कई भवन छतों के बिना खड़े हैं और पुल स्लैब का इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या नूरपुर हिमाचल का हिस्सा नहीं है और क्या यहां भाजपा विधायक होना ही इसका कसूर है। निक्का ने आरोप लगाया कि कांग्रेस समर्थित पंचायतों को 2-2 साल से अधिक समय से विधायक निधि के फंड मिले हैं, लेकिन ओछी राजनीति के चलते या तो काम शुरू नहीं हुए या बेहद धीमी गति से चल रहे हैं।
निक्का ने कहा कि वे विधायक निधि बांटते समय पंचायतों की राजनीतिक पहचान नहीं देखते, इसलिए पंचायत प्रधानों से अपील है कि राजनीति से ऊपर उठकर क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नूरपुर क्षेत्र में लगभग 4 हजार नए घर बनाए गए हैं और निजी निधि से भी जरूरतमंदों को निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि वे विधानसभा सत्र में लगातार नूरपुर के हितों की आवाज उठाते रहे हैं और आगे भी उठाते रहेंगे। उन्होंने अपनी चुनावी घोषणा दोहराते हुए कहा कि नूरपुर में मेडिकल कॉलेज खोला जाए। यह ज्वाली, फतेहपुर, इंदौरा और भटियात सहित पांच विधानसभा क्षेत्रों का केंद्र है और निचले कांगड़ा के लिए मेडिकल कॉलेज की यह मांग पूरी तरह जायज है।