फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Start pending development works within a week: Malendra

लंबित विकास कार्यों को एक सप्ताह में शुरू करें : मलेंद्र

Thu, 30 Oct 2025 07:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 30 Oct 2025 07:55 AM IST
विज्ञापन
Start pending development works within a week: Malendra
डमटाल (कांगड़ा)। विधायक मलेंद्र ने कहा कि जो भी विकास कार्य अभी तक शुरू नहीं हुए हैं, उन्हें एक सप्ताह के भीतर प्रारंभ किया जाए। ऐसा न होने पर संबंधित अधिकारी कारण सहित विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। यह बात उन्होंने बुधवार को विकास खंड इंदौरा में चल रहे विकास कार्य समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए की।
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ ने विकास खंड इंदौरा की 53 पंचायतों में चल रहे विकास कार्यों की पंचायतवार विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की और स्वीकृत योजनाओं की कार्य प्रगति की जानकारी दी। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पंचायतों के पास पड़ी लंबित राशि का उपयोग शीघ्र सुनिश्चित किया जाए, ताकि कोई भी योजना अधूरी न रहे और आम जनता को उसका लाभ समय पर मिल सके।
विज्ञापन

विधायक ने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता दोनों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक योजना की प्रगति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने को कहा, जिससे जनता के धन का सही उपयोग हो सके। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया। साथ ही विभागों को समन्वय बनाकर कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed