{"_id":"687a3d836ed006158c0924d1","slug":"sports-grounds-will-be-built-in-every-assembly-constituency-the-government-will-give-15-lakh-rupees-kangra-news-c-95-1-ssml1020-186527-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनेंगे, सरकार देगी 15 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: हर विधानसभा क्षेत्र में खेल मैदान बनेंगे, सरकार देगी 15 लाख रुपये
Sat, 19 Jul 2025 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
Updated Sat, 19 Jul 2025 05:56 AM IST
विज्ञापन
धर्मशाला। युवाओं को खेलकूद से जोड़ने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री युवा खेल प्रोत्साहन योजना के तहत प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक खेल मैदान बनाया जाएगा। युवा सेवाएं एवं खेल विभाग प्रत्येक मैदान के निर्माण पर 15-15 लाख रुपये की राशि जारी करेगा। इच्छुक पंचायतें, युवा क्लब और नगर निकाय 30 जुलाई तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में आवेदन जमा कर सकते हैं।
आवेदनकर्ताओं को प्रस्तावित खेल मैदान की जगह, लंबाई-चौड़ाई सहित सभी विवरण देने होंगे। यदि किसी स्कूल के खेल मैदान का विस्तार करना है तो स्कूल प्रबंधन से यह एनओसी आवश्यक होगी कि स्कूल समय के बाद मैदान का उपयोग आम जनता भी कर सके। इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्रीय विधायक से स्वीकृति पत्र लेना भी अनिवार्य किया गया है। प्रदेश खेल निदेशालय की ओर हर जिला के खेल अधिकारी को इसके लिए फील्ड से आवेदन मांगने के लिए कहा है।
जिला खेल अधिकारी कांगड़ा रविशंकर ने बताया कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेलकूद के प्रति रुझान बढ़ाना और उन्हें खेल गतिविधियों में शामिल कर फिट रखना है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए केवल एक खेल मैदान की राशि स्वीकृत होगी। आवेदनकर्ता समय सीमा के भीतर पूर्ण विवरण के साथ आवेदन करें, ताकि जल्द से जल्द खेल मैदानों का निर्माण शुरू किया जा सके।