फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Spiritual organizations are working to give the right direction to the society: Goma

आध्यात्मिक संस्थाएं कर रहीं समाज को सही दिशा देने का कार्य : गोमा

Thu, 11 Sep 2025 07:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Thu, 11 Sep 2025 07:33 AM IST
विज्ञापन
Spiritual organizations are working to give the right direction to the society: Goma
जयसिंहपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के कार्यक्रम का शुभारंभ करते मंत्री
लंबागांव/जयसिंहपुर (कांगड़ा)। जयसिंहपुर में बुधवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय इकाई की ओर से आधुनिकता में आध्यात्मिकता विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें आयुष एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
विज्ञापन

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय निस्वार्थ भाव से समाज और मानवता की सेवा कर रहा है। संस्था का लक्ष्य शांतिमय विश्व की पुनर्स्थापना है और यह आधुनिक युग में आध्यात्मिक ज्ञान व विवेक को आत्मसात कर स्व परिवर्तन से विश्व परिवर्तन की दिशा में सराहनीय कार्य कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानव जीवन में आध्यात्मिकता आवश्यक है। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार और व्यक्तिगत स्तर पर संस्था को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया और जयसिंहपुर केंद्र को 31 हजार रुपये देने की घोषणा भी की। कार्यक्रम की मुख्य वक्ता राजयोगिनी गीता दीदी (अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय, माउंट आबू) ने विषय पर विस्तारपूर्वक विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम जयसिंहपुर संजीव ठाकुर, ब्रह्माकुमारी संस्था के विभिन्न केंद्रों की प्रभारी वीके प्रेम दीदी, संतोष दीदी, सरोज दीदी, अनु दीदी, सपना दीदी, भ्राता सुरेश गौतम, तिलक, जसवंत डढवाल, विंता ठाकुर सहित गणमान्य लोग और विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed