फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Speeding car hit three people, one dead

तेज रफ्तार कार ने तीन लोगों को मारी टक्कर, एक की मौत

Thu, 26 Aug 2021 12:29 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Speeding car hit three people, one dead
द्रम्मण में लोगों को टक्कर मारने के बाद क्षतिग्रस्त हुआ वाहन। - फोटो : Kangra
शाहपुर (कांगड़ा)। पुलिस थाना शाहपुर के द्रमण में बुधवार दोपहर करीब एक बजे तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे खड़े तीन लोगों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इनमें से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर किया गया है, जबकि एक अन्य व्यक्ति को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

हादसे में सड़क किनारे किनारे खड़ी एक अन्य गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी चालक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी विशंभर ने बताया कि गिरिधर गोपाल शर्मा (65) निवासी फतेहपुर, तहसील जवाली बुधवार दोपहर एक बजे के करीब शाहपुर से ज्वाली की तरफ जा रहा था। इस दौरान द्रमण में उसने अपनी तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी कार को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे खड़े राजेंद्र कुमार (51) पुत्र प्रेम चंद निवासी बलाना तहसील सिहुंता जिला चंबा, देशराज (53) पुत्र कन्हैया लाल निवासी भारियाल, डाकघर सद्दूं, तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा और तरसेम (43) पुत्र चुन्नीलाल निवासी खरोटा, तहसील जवाली को कुचल दिया। हादसे में राजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर घायल देशराज को शाहपुर से टांडा रेफर कर दिया है, जबकि तरसेम को हल्की चोटें आई हैं। आरोपी को हिरासत में लेकर शाहपुर अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है, जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए धर्मशाला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत को करीब से देखा : तरसेम
हादसे में घायल तरसेम ने बताया कि उनकी द्रमण में लाइट सिस्टम की दुकान है। बुधवार को राजेंद्र अपनी गाड़ी में लाइट लगाने उनकी दुकान में आया था। वहीं गंभीर घायल देसराज भी अपनी गाड़ी का काम करवाने के लिए वहां आया था। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उन सभी को संभलने तक का मौका भी नहीं मिला। हादसा इतना भयंकर था कि गाड़ी का टायर तक फट गया है। उन्हें घुटने में हल्की चोट आई है। उन्होंने कहा कि आज मैंने मौत को करीब से देखा है। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद घायल को अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed