फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Speculation about shifting of BMO to Thural, angry villagers said - will organize a big protest

Kangra News: बीएमओ थुरल को शिफ्ट करने की अटकलें, गुस्साए ग्रामीण बोले- बड़ा आंदोलन करेंगे

Wed, 12 Jun 2024 04:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Wed, 12 Jun 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Speculation about shifting of BMO to Thural, angry villagers said - will organize a big protest
पालमपुर/थुरल (कांगड़ा)। थुरल खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय (बीएमओ) को जयसिंहपुर शिफ्ट करने की खबरें सामने आने पर ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। हालांकि, अभी तक सरकारी तौर पर इसकी कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है इसे जयसिंहपुर में बदलने की कवायद शुरू की गई है। लोगों ने इसे लेकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का पत्र लिखा है। इसमें लोगों ने इस कार्यालय को न बदलने की मांग की है। जानकारी के अनुसार सरकार ने जयसिंहपुर में नया ब्लाॅक मेडिकल आफिस (बीएमओ) खोलने की अधिसूचना जारी की है। इसके बाद कयास लगना शुरू हो गए कि बीएमओ कार्यालय थुरल को जयसिंहपुर में शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन

लोगों ने साफ कह दिया है कि इस कार्यालय को बदला तो एक बड़ा आंदोलन होगा। इसको लेकर पंचायत भ्रांता, बटाहण, थुरल खास, थुरल काना सवां, मूंडी, बलोह, सहूं, बैरघाट, धमण लाहड़ और बच्छवाई समेत कई पंचायतों के लोगों ने बैठक की। इसमें जिला पार्षद राजेश धीमान, राज धीमान, सीमा कुमारी, वंदना, परवेश कुमार शर्मा, एक्स सर्विसमैन लीग के अध्यक्ष ओम प्रकाश, कैप्टन संसार चंद, कैप्टन चरणजीत सिंह, बीडीसी सदस्य डोली और व्यापार मंडल थुरल आदि संगठनों के पदाधिकारी और महिला मंडलों के सदस्य मौजूद रहे। उन्हाेंने कहा कि इस कार्यालय को न बदलने के लिए मुख्यमंत्री समेत निदेशक स्वास्थ्य शिमला, स्वास्थ्य सचिव, सीएमओ और बीएमओ थुरल को भी प्रतिलिपि भेजी है।
विज्ञापन



इस बारे मुझे कोई जानकारी नहीं : सीएमओ
मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मशाला डाॅ. राजेश गुलेरी ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उनके पास ऐसा कोई भी लिखित आदेश नहीं है कि खंड चिकित्सा अधिकारी कार्यालय थुरल को जयसिंहपुर में स्थानांतरण किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनता के साथ नहीं होने देंगे अन्याय : परमार
सुलह विस के विधायक विपिन सिंह परमार से कहा कि थुरल में पिछले 40 वर्षों सेे बीएमओ कार्यालय चला हुआ है। जिसके माध्यम से हजारों लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं के साथ स्वास्थ्य सेवा प्रशासनिक सुविधाएं भी दी जा रही है। जयसिंहपुर में नया कार्यालय खोला जाए। उन्होंने कहा कि यह इलाके के लोगों के साथ घोर अन्याय है और वह इसे होने नहीं देंगे। वह लोगों के साथ खड़े है। चाहे इसके लिए आंदोलन करना पड़े तो करेंगे।


नया बीएमओ ब्लाॅक का कोई लेना-देना नहीं : गोमा
आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने कहा कि जयसिंहपुर विस के सभी स्वास्थ्य संस्थानों, जिसमें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और अन्य स्वास्थ्य संस्थानों को एक साथ लाना है। इसके लिए जयसिंहपुर में एक बीएमओ कार्यालय खोला जाना है। उनकी मांग पर मुख्यमंत्री ने इसे मंजूर कर दिया है, जिसकी अधिसूचना भी जारी हुई है, लेकिन इस नए प्रस्तावित कार्यालय से किसी अन्य मेडिकल ब्लाॅक आफिस का कोई लेना देना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed