{"_id":"6a240d8a1689b7849903ad7c","slug":"special-children-enthralled-the-audience-with-their-colourful-performances-kangra-news-c-95-1-ssml1021-238034-2026-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: विशेष बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: विशेष बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
अप्पर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में सक्षम बच्चों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में व
अपर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में हुआ कार्यक्रम
सांसद अनुराग शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत
सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये देने की घोषणा
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मशाला। राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने शनिवार को अपर बड़ोल स्थित हार्मनी डे केयर सेंटर में आयोजित विशेष रूप से सक्षम बच्चों के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। सांसद ने कहा कि विशेष रूप से सक्षम बच्चों के सशक्तीकरण में समाज की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने सेंटर की ओर से विशेष बच्चों के कल्याण, शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा करते हुए अपनी सांसद निधि से संस्था को एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की। साथ ही सेंटर के भवन निर्माण संबंधी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष उठाने का आश्वासन भी दिया। समारोह के दौरान विशेष बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। सांसद ने उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए 21 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर सेंटर प्रबंधन ने सांसद अनुराग शर्मा को शाॅल, हिमाचली टोपी एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अधिवक्ता एवं अध्यक्ष, बाल कल्याण समिति कांगड़ा विक्रमजीत शर्मा, पार्षद अनुराग, हार्मनी डे केयर सेंटर के अध्यक्ष प्रशांत भसीन, आरपी चोपड़ा, डाॅ. ललित मोहन शर्मा, कुलदीप बंटा, शुभ्रा गुप्ता, विशाल निवेतिया, रविका गुरुंग, शिल्पा खींची सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित रहे।