फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   SOS exams from September 25, 23 thousand candidates will appear

Kangra News: एसओएस परीक्षाएं 25 सितंबर से, 23 हजार अभ्यर्थी होंगे शामिल

Mon, 15 Sep 2025 04:53 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 04:53 AM IST
विज्ञापन
SOS exams from September 25, 23 thousand candidates will appear
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित होने वाली राज्य मुक्त विद्यालय (एसओएस) की परीक्षाएं 25 सितंबर से शुरू होंगी। आठवीं, दसवीं और जमा दो (12वीं) कक्षाओं के लिए आयोजित होने वाली इन परीक्षाओं में लगभग 23 हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। बोर्ड ने परीक्षा केंद्रों का गठन कर दिया है और अधीक्षक व उपाधीक्षक नियुक्त करने के लिए आवेदन भी आमंत्रित किए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड द्वारा जारी डेटशीट के मुताबिक परीक्षाएं 25 सितंबर से 15 अक्तूबर तक सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होंगी। इस अवधि में एसओएस की नियमित विषयों के साथ-साथ री-अपीयर, अतिरिक्त विषय, श्रेणी सुधार और विशेष अंक सुधार की परीक्षाएं भी करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षाओं के सफल आयोजन के लिए प्रदेश भर में 200 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कांगड़ा जिला में सबसे अधिक 55 केंद्र हैं। इसके अलावा मंडी में 35, शिमला में 26, सोलन में 22, चंबा में 19, कुल्लू और हमीरपुर में 14-14, सिरमौर में 13, ऊना में 12, बिलासपुर में 9, किन्नौर में 2 और लाहौल-स्पीति में 3 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि एसओएस परीक्षा का आयोजन सितंबर-अक्तूबर माह में होगा, जिसके लिए बोर्ड पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed