{"_id":"66590bed217c5ce2dc0aad3a","slug":"sonu-lavanasa-won-the-title-of-big-gardener-of-pir-bindli-chhinj-fair-kangra-news-c-95-1-ssml1008-136199-2024-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kangra News: सोनू लंवानासा ने जीती पीर बिंदली छिंज मेला की बड़ी माली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra News: सोनू लंवानासा ने जीती पीर बिंदली छिंज मेला की बड़ी माली
विज्ञापन
लंज(कांगड़ा)। लंज के साथ लगते देहरा विधानसभा क्षेत्र की पंचायत मसरूर के पीरविंदली गांव के पीर बाबा मंदिर के प्रांगण में होने वाले वार्षिक मेले का आयोजन वीरवार को किया गया। मेले के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने पीरबाबा की दरगाह पर माथ टेका। राजू पहलवान शाहपुर और सन्नी जालंधर के बीच हुए मुकाबले में राजू पहलवान विजेता रहा।
विजेता पहलवान को 6,100 और हारने वाले पहलवान को 5,100 रुपये देकर सम्मानित किया गया। साहिल पहलवान जम्मू व अभिनायक पहलवान जम्मू के बीच छोटी माली की एक नंबर की झंडी का मुकाबला हुआ, जिसमें साहिल पहलवान को विजेता घोषित किया गया। विजेता पहलवान को 15 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। बड़ी माली का मुकाबला सोनू लंवानासा और जस्सा (वरोड़) पटियाला के बीच हुआ, जिसमें सोनू विजेता रहे। विजेता पहलवान को 27 हजार और हारने वाले पहलवान को 24 हजार रुपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं, दीपक कांगड़ा ने कमेंट्री की जिम्मेवारी को बखूबी निभाया। इस मौके पर मेला कमेटी प्रधान त्रिलोक सिंह, मास्टर अनिल कुमार, मदन पटियाल, मिलाप पटियाल, चेन सिंह, सुरेंद्र कुमार, चेन सिंह सहित समस्त मेला कमेटी सदस्य उपस्थित रहे।