फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kangra News ›   Son beats mother and sister, police investigating the incident

Kangra News: बेटे ने मां और बहन को पीटा, पुलिस घटना की जांच में जुटी

Tue, 05 May 2026 07:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, कांगड़ा Updated Tue, 05 May 2026 07:45 AM IST
विज्ञापन
Son beats mother and sister, police investigating the incident
जसूर (कांगड़ा)। पुलिस जिला नूरपुर के तहत कोटला थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी विधवा मां और बीच-बचाव करने आई बड़ी बहन पर जानलेवा हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। दोनों घायलों को नागरिक अस्पताल नूरपुर में भर्ती कराया गया, जहां गंभीर रूप से घायल मां को एक सप्ताह के उपचार के बाद छुट्टी मिली है।
विज्ञापन

घटना करीब एक सप्ताह पहले की है, जब आरोपी ने मामूली कहासुनी के बाद अपनी मां पर हमला कर दिया। मां के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। जब बड़ी बहन उन्हें बचाने आई तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। पीड़ितों के अनुसार आरोपी केंद्र सरकार के एक विभाग में कार्यरत है और उसका व्यवहार अक्सर हिंसक रहता है। इससे पहले भी वह दो बार अपनी मां के साथ मारपीट कर चुका है।
विज्ञापन

डरे-सहमे परिवार ने अब कोटला थाना में लिखित शिकायत देकर सुरक्षा और न्याय की गुहार लगाई है। मामला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धर्म चंद वर्मा के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने कोटला पुलिस को कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। एसपी नूरपुर कुलभूषण वर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। फिलहाल चिकित्सकों की अंतिम मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके प्राप्त होते ही आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed